फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oppo F9 Pro की कीमत में हुई कटौती, 5 मिनट की चार्जिंग में मिलेगा 2 घंटे का बैकअप

Fri, 22 Feb 2019 09:57 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 22 Feb 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Oppo F9 Pro price cut in India, Now starts from Rs 19,990
Oppo F9 Pro

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपने स्मार्टफोन Oppo F9 Pro की कीमत में भारत में कटौती है। Oppo F9 Pro को 2,000 रुपये की कटौती के साथ ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। बता दें कि ओप्पो एफ9 प्रो को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। इस फोन की खासियतों की बात केरं तो इसमें वीओओसी फास्ट चार्जिंग के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलती है।

Oppo F9 Pro price cut in India, Now starts from Rs 19,990
Oppo F9 Pro

Oppo F9 Pro की कीमत
कटौती के बाद Oppo F9 Pro की कीमत 19,990 रुपये हो गई है। कीमत में कटौती की जानकारी मुंबई के नामी महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करके दी है, हालांकि ओप्पो इंडिया ने अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि Oppo F9 Pro की असली कीमत 21,990 रुपये है।

Oppo F9 Pro price cut in India, Now starts from Rs 19,990
Oppo F9 Pro

ओप्पो एफ9 प्रो में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P60 प्रोसेसर, 6जीबी/8 जीबी रैम और 64/128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Oppo F9 Pro price cut in India, Now starts from Rs 19,990
Oppo F9 Pro

कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्टर वाला और दूसरा 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला है। इस फोन में सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

विज्ञापन
Oppo F9 Pro price cut in India, Now starts from Rs 19,990
Oppo F9 Pro

फोन में 3500 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। खास बात यह है कि फोन के साथ VOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा जिसकी मदद से 5 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 2 घंटे का बैकअप देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed