फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभी भी बंद नहीं हुआ है पेजर, फैक्स, बैंक चेक और कैसेट का इस्तेमाल, जानें क्यों

Sat, 12 Oct 2019 06:05 PM IST
प्रदीप पांडे बीबीसी हिन्दी, अमर उजाला
बीबीसी हिन्दी, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 12 Oct 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
People are Still using pager, fax, bank cheque and cassette but why
pager, fax, bank check - फोटो : amazon

लगभग एक हजार लोग जो अभी भी जापान में पेजर का इस्तेमाल करते थे, हो सकता है कि वे बीते सप्ताह पेजर के बंद होने पर दुखी भी हों। ये जानने के बाद आप अचरज में पूछ सकते हैं कि क्या पेजर अब भी इस्तेमाल में लाए जा रहे थे? हालांकि पेजर अब जापान में दिखने बंद हो जाएंगे आप इन्हें दुनिया में और जगह ढूंढ़ सकते हैं। एक बात और, पेजर दुनिया भर में एकमात्र "पुरानी" वस्तु नहीं हैं। ऐसी वस्तुएं और भी हैं जिन्हें आउटडेटेड कहा जाता है लेकिन उसका इस्तेमाल खूब हो रहा है। ऐसी ही चीजों के बारे में दिलचस्प जानकारियां।

People are Still using pager, fax, bank cheque and cassette but why
pager - फोटो : amazon

पेजर
ये छोटे रेडियो रिसीवर जैसे होते हैं जिसे आप अपने साथ लेकर चल सकते हैं। इसमें हर उपभोक्ता का एक निजी कोड होता है जिसे लोग संदेश भेजने के लिए दूसरों को दे सकते हैं। हर संदेश पेजर की स्क्रीन की एक तरफ फ्लैश होता है। बीप की आवाज के साथ फ्लैश होने के चलते इसे बीपर भी कहा जाता था। इसे 1950-60 के दशक में विकसित किया गया लेकिन 80 के दशक में यह तेजी से लोकप्रिय हुआ लेकिन मोबाइल फोन ने इसे चलन से बाहर कर दिया। बावजूद इसके पेजर का इस्तेमाल आज भी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है।

People are Still using pager, fax, bank cheque and cassette but why
pager - फोटो : amazon

पेजर आज भी प्रचलित क्यों है?
ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में काम करने वाले एक लाख 30 हज़ार लोग विश्व के बचे हुए दस प्रतिशत पेजरों का इस्तेमाल करते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक साल 2018 में ब्रिटेन के 80% अस्पतालों में पेजरों का इस्तेमाल अब भी किया जा रहा था। क्यों? क्योंकि इनका रिसेप्शन यानि नेटवर्क बेहतर होता है। कुछ अस्पतालों के कमरे एक्सरे को रोकने की दृष्टि से बनाये जाते हैं। इससे कमरे के अंदर टेलीफोन सिग्नल नहीं आते। पेजर के रेडियो सिग्नल बहुत अच्छे होते हैं और आपातस्थिति में इसलिए उपयोगी साबित होते हैं। लेकिन पेजर दुनिया में हमेशा के लिए नहीं रहेंगे। ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा साल 2021 तक इसे चरणबद्ध तरीके से हटा देगी और एक नया मैसेजिंग सिस्टम इसकी जगह लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
People are Still using pager, fax, bank cheque and cassette but why
cheque - फोटो : paisabaazar

चेक
हम सभी जानते हैं कि चेक बैंक से दी गई एक नोटबुक है। इसमें आप चेक पर एक रकम लिखते हैं (वो रकम जो आपके खाते में जमा पैसों जितनी या उससे कम हो)। चेक वाले पन्ने को अधिकृत करके आप किसी को दे सकते हैं जो फिर उसे बैंक से पैसे निकलने के लिए इस्तेमाल कर सकता है। इंटरनेट के आने के बाद चेकबुक का प्रचलन भी कम हुआ है लेकिन अभी भी इसका काफ़ी इस्तेमाल होता है। अमेरिका में छोटी दुकानों या मकान मालिक अब भी चेक के जरिये रकम मांगते हैं। साल 2015 में वहां 7।1 चेक प्रति घर की औसत से जारी किए गए। हालांकि नीदरलैंड, नामीबिया और डेनमार्क सहित कई अन्य देशों ने पहले ही चेक को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
People are Still using pager, fax, bank cheque and cassette but why
cassette - फोटो : amazon

कैसेट
आज के जमाने में कैसेट का काम करना ही दुर्लभ मालूम होता है। ये फॉर्मेट रेट्रो संगीत की उन यादों को ताज़ा करता है जब आप मैडोना, प्रिंस और रिक एस्ले जैसे संगीतज्ञो को इसपर सुन सकते थे। या अपना खुद का संगीत कैसेट पर रिकॉर्ड कर सकते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed