{"_id":"5f69af0af1ddf3020376fc74","slug":"poco-x3-launched-in-india-with-6000mah-battery-and-quad-rear-camera-setup-price-starts-at-rs-16999","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6000mAh की बैटरी और क्वाड कैमरा सेटअप के साथ Poco X3 भारत में लॉन्च, कीमत 16999 रुपये से शुरू","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
6000mAh की बैटरी और क्वाड कैमरा सेटअप के साथ Poco X3 भारत में लॉन्च, कीमत 16999 रुपये से शुरू
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Poco X3
- फोटो : POCO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Poco X3 भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया। Poco X3 इसी साल फरवरी में लॉन्च हुए Poco X2 का अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी ने इसे कुछ दिनों पहले ही यूरोप में Poco X3 NFC के नाम से लॉन्च किया था। भारतीय बाजार में Poco X3 तीन वेरिएंट्स और दो कलर वेरिएंट्स के साथ लॉन्च हुआ है। इसमें कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें पावर के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G SoC चिपसेट दिया गया है। कंपनी भारत में इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए करेगी। भारतीय बाजार में इसकी सेल 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
Poco X3: कीमत
2 of 5
Poco X3
- फोटो : POCO
Poco X3 के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। जबकि, इसके टॉप वेरिएंट 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है।
कंपनी ने इसे दो कलर वेरिएंट में उतारा है। इनमें कोबाल्ट ब्लू और शैडो ग्रे शामिल हैं।
Poco X3: स्पेसिफिकेशन्स
3 of 5
Poco X3
- फोटो : POCO
Poco X3 में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जिसका टच सैम्पलिंग रेट 240Hz है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में पावर के लिए ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB की रैम दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें डुअल सिम (नैनो) दिया गया है। इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे यूजर्स माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Poco X3: कैमरा
4 of 5
Poco X3
- फोटो : POCO
कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए Poco X3 के रियर में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर में f/1.73 अपर्चर का 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इसके रियर में f/1.73 अपर्चर का 13 मेगापिक्सल का 119 डिग्री वाइड एंगल सेंसर, f/2.4 अपर्चर का 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और f/2.4 अपर्चर का 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में f/2.2 अपर्चर का 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Poco X3: बैटरी
5 of 5
Poco X3
- फोटो : POCO
Poco X3 में 6000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं, कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसका वजन 215 ग्राम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।