शाओमी का नया स्मार्टफोन Redmi 9A आज यानी 22 सितंबर को फिर से फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होगा। Redmi 9A को इस महीने की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था। Redmi 9A तीन कलर वेरियंट और दो कॉन्फिगरेशन में मिलेगा। Redmi 9A की बिक्री आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और mi.com से होगी। Redmi 9A की खासियतों की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो G25 प्रोसेसर दिया गया है।
{"_id":"5f6983a38ebc3ede2f5fd09c","slug":"redmi-9a-sale-today-in-india-12-noon-via-amazon-and-mi-com-price-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5000mAh की बैटरी वाले Redmi 9A की सेल आज, सिर्फ 6,799 रुपये है कीमत","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
5000mAh की बैटरी वाले Redmi 9A की सेल आज, सिर्फ 6,799 रुपये है कीमत
Tue, 22 Sep 2020 10:24 AM IST
प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Redmi 9A
- फोटो : Redmi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Redmi 9A
- फोटो : Redmi
- Redmi 9A की स्पेसिफिकेशन- Redmi 9A में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी डिजाइन वाटरड्रॉप है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो G25 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2/3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
Redmi 9A
- फोटो : Redmi
- Redmi 9A का कैमरा- कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Redmi 9A
- फोटो : Redmi
- Redmi 9A की बैटरी- Redmi 9A में 5000mAh की बैटरी है जो 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा किया है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि 3 सालों तक इस बैटरी की क्षमता कम नहीं होगी। फोन नेचर ग्रीन, सी ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।
विज्ञापन
Redmi 9A
- फोटो : REDMI
- Redmi 9A की कीमत- रेडमी 9ए के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,799 रुपये और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,499 रुपये है।