फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लैपटॉप की स्लो स्पीड से परेशान Window 10 यूजर्स अपनाएं ये 4 आसान तरीका, मिनटों में दिखेगा असर

Mon, 21 Sep 2020 03:12 PM IST
श्रीधर मिश्रा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 21 Sep 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Troubled by the slow speed of the laptop, Window 10 users can rebuild their system in these 4 easy ways.
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
क्या आपका लैपटॉप या पीसी स्लो काम कर रहा है? अगर जवाब हां है, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम Window 10 का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को उन चार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से स्लो चल रहा सिस्टम पहले की तरह तेज काम करने लगेगा। खास बात यह है कि इसके लिए आपको न तो अपने सिस्टम को फॉर्मेट करना होगा और न ही किसी दूसरे व्यक्ति की मदद लेनी पड़ेगी। तो डालते हैं इन चार आसान तरीकों पर एक नजर जो आपके सिस्टम को बनाएंगे पहले की तरह सुपरफास्ट।

एप्स को करें डिलीट

Troubled by the slow speed of the laptop, Window 10 users can rebuild their system in these 4 easy ways.
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

हमारे लैपटॉप में कई ऐसे प्रीलोडेड एप्स या सॉफ्टवेयर मौजूद होंते हैं, जिनकी हमें जरूरत नहीं होती है। दरअसल Dell, Lenovo, HP, Acer और Asus समेत कई लैप्टॉप निर्माता अपने डिवाइस को प्री-लोडेड एप्स या सॉफ्टवेयर के साथ बेचते हैं। इन एप्स या सॉफ्टवेयर को Bloatware कहते हैं, जो आपके सिस्टम के रैम और प्रोसेसर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इन्हें डिलीट करना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसके लिए आपको अपने लैप्टॉप में Start Menu> Settings> Apps> Apps & Features में जाना होगा। यहां आप उन सभी एप्स को डिलीट कर सकते हैं, जिनकी आपको जरूरत नहीं है। इन एप्स में शॉपिंग वेबसाइट्स से लेकर गेमिंग और एडिटिंग सॉफ्टवेयर शामिल हो सकते हैं।

एंटी वायरस को करें अनइनस्टॉल

Troubled by the slow speed of the laptop, Window 10 users can rebuild their system in these 4 easy ways.
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
Windows 10 में आपको Windows Defender मिलता है, जिसका काम ही वायरस और खराब फाइल्स को डिटेक्ट करना है। ऐसे में आपको अलग से एंटी वायरस की जरूरत नहीं है। दरअसल कई लैपटॉप और पीसी में कंपनी की तरफ से प्रीलोडेड एंटी वायरस मिलते हैं। से सॉफ्टवेयर अपने ऑपरेशन के लिए आपके सिस्टम का रैम इस्तेमाल करते हैं। अगर आप सावधानी से अपने लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको एंटी वायरस की जरूरत नहीं है। ऐसे में आप इन्हें अनइनस्टॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंडोज के पुराने वर्जन को करें अपडेट

Troubled by the slow speed of the laptop, Window 10 users can rebuild their system in these 4 easy ways.
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

अगर आप विंडोज का पुराना वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको स्लो स्पीड की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपने विंडोज को अपडेट करें। इसके अलावा अपने सिस्टम में पड़े फाइल्स को भी अपडेट करें। इससे आपका सिस्टम पहले की तरह तेज काम करने लगेगा।

विज्ञापन

डिलीट करें फालतू फाइल्स

Troubled by the slow speed of the laptop, Window 10 users can rebuild their system in these 4 easy ways.
सांकेतिक - फोटो : HP

स्टोरेज फुल होने पर सिस्टम स्लो काम करने लगता है। ऐसे में अपने सिस्टम को जितना खाली आप रख सकते हैं उतना ही बेहतर होगा। स्टोरेज की परेशानी से बचने के लिए आप अलग से हार्डड्राइव का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें आप हेवी फाइल्स को सेव कर सकते हैं। इसके अलावा जिन फाइल्स की आपको जरूरत नहीं है उन्हें डिलीट कर दें। ऐसा करने पर आपका पीसी हमेशा तेज काम करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed