फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snapdragon 888 के साथ नए साल में धमाल मचाने आ रहे ये पांच स्मार्टफोन

Thu, 03 Dec 2020 11:03 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 03 Dec 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Qualcomm Snapdragon 888 Five major smartphone to launch in 2021 including Realme Race to Oppo Find X3 see the list
Snapdragon 888 - फोटो : Amar Ujala

प्रमुख चिपसेट निर्माता कंपनी क्वॉलकॉम ने अपने नए प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 888 को लॉन्च कर दिया है और इसी के साथ कुछ कंपनियों ने अभी स्नैपड्रैगन 888 के साथ अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करने का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में रियलमी का पहला नाम है। रियलमी स्नैपड्रैगन 888 के साथ अपने स्मार्टफोन Realme Race को लॉन्च करेगी। इसके अलावा Red Magic 6 और Oppo Find X3 जैसे फोन भी हैं जिनके साथ स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिलेगा। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...


 

Qualcomm Snapdragon 888 Five major smartphone to launch in 2021 including Realme Race to Oppo Find X3 see the list
Realme Race Snapdragon 888 - फोटो : Amar Ujala

Realme Race
क्वॉलकॉम की घोषणा के साथ ही रियलमी ने स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ अपने फोन को लॉन्च करने का एलान किया है। ऐसे में रियलमी Race स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। कहा जा रहा है कि इस प्रोसेसर के साथ शानदार गेमिंग, वीडियो और कम्यूनिकेशन एक्पेरियंस के साथ 5जी का सपोर्ट मिलेगा। Realme Race को स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा। Realme Race के फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी तो नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

Qualcomm Snapdragon 888 Five major smartphone to launch in 2021 including Realme Race to Oppo Find X3 see the list
Red Magic 6 (demo) - फोटो : Amar Ujala

Red Magic 6
गेमर्स के लिए नूबिया के सबब्रांड Red Magic स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ Red Magic 6 सीरीज लॉन्च करेगा। कहा जा रहा है कि रेड मैजिक 6 स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला गेमिंग फोन होगा। फोन की लॉन्चिंग अगले साल मार्च तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Qualcomm Snapdragon 888 Five major smartphone to launch in 2021 including Realme Race to Oppo Find X3 see the list
Alen Wu - फोटो : Amar Ujala

Oppo Find X3
स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ फोन लॉन्च करने की रेस में ओप्पो भी है। साल 2021 की पहली तिमाही में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ के साथ ओप्पो अपने नए स्मार्टफोन Oppo Find X3 को बाजार में उतारेगा। हाल ही में ओप्पो ने कहा था कि Oppo Find X3 में सिस्टम वाइड 10 बिट कलर का सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
Qualcomm Snapdragon 888 Five major smartphone to launch in 2021 including Realme Race to Oppo Find X3 see the list
Nubia Z (demo) - फोटो : Amar Ujala

Nubia Z
स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाले फोन की लिस्ट में Nubia Z सीरीज का भी नाम है, हालांकि इस सीरीज के तहत कंपनी के पास पहले से ही कई फोन मौजूद हैं, लेकिन अब नए प्रोसेसर के साथ नया फोन बाजार में पेश किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed