फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Realme 3 की पहली सेल आज, मिलेगी 4230mAh की बैटरी

Tue, 12 Mar 2019 09:41 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 12 Mar 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
Realme 3 goes to sale in India first time today, Know price and specifications
Realme 3

ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 3 लॉन्च किया था, वहीं आज यानि 12 मार्च को रियलमी 3 की पहली सेल है। रियलमी 3 को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम से खरीदा जा सकेगा। इस फोन की खासियतों की बात करें तो Realme 3 में वाटरड्रॉप नॉट डिस्प्ले के साथ डुअल रियर कैमरा और बड़ी बैटरी मिलेगी।

Realme 3 goes to sale in India first time today, Know price and specifications
Realme 3

रियलमी 3 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 3 जीबी/4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा।

Realme 3 goes to sale in India first time today, Know price and specifications
Realme 3

रियलमी 3 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है, वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ2.0 है। इसमें आपको फेस अनलॉक भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme 3 goes to sale in India first time today, Know price and specifications
Realme 3

इसके अलावा फोन में 4230एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, इसके लिए बॉक्स में 10 वाट का चार्जर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4जी सपोर्ट और तीन कार्ड स्लॉट हैं जिनमें एक मेमोरी और दो सिम के लिए हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

विज्ञापन
Realme 3 goes to sale in India first time today, Know price and specifications
Realme 3

रियलमी 3 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
इस फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है। इसके साथ जियो की ओर से ग्राहकों को 5,300 रुपये का फायदा मिलेगा। साथ ही एचडीएफसी के कार्ड से पेमेंट करने पर 500 रुपये की छूट मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed