रियलमी का Realme C12 स्मार्टफोन अब 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में भी भारत में लॉन्च हो गया है। इससे पहले Realme C12 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में था। बता दें कि Realme C12 को पिछले साल अगस्त में 8,999 रुपये की कीमत पर वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और 6000एमएएच की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था।
Realme C12 का 4GB रैम मॉडल भारत में लॉन्च, कीमत 9,999 रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Realme C12 की कीमत
Realme C12 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है। Realme C12 को पावर ब्लू और पावर सिल्वर कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री ऑनलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। Realme C12 को पावर ब्लू और पावर सिल्वर कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।
Realme C12 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन के फीचर्स भी रियलमी सी15 की तरह ही हैं। Realme C12 में भी डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की मिनी ड्रॉप डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो G35 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3जीबी तक रैम मिलेगी।
कैमरे की बात करें तो इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 2 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है।
Realme C12 की बैटरी और कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v5.0, 4G, जीपीएस और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।