फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Realme X भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा पॉप-अप सेल्फी कैमरा

Mon, 15 Jul 2019 01:33 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 15 Jul 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Realme X, Realme 3i launched in India; Price, Specifications
Realme X smartphone India

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भारत में Realme X और Realme 3i को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि रियलमी 3आई को पहली बार लॉन्च किया गया, जबकि रियलमी एक्स को इससे पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है।

Realme X, Realme 3i launched in India; Price, Specifications
realme x

Realme X की स्पेसिफिकेशन

फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। प्रोसेसर की बात करें, तो Realme X में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

Realme X, Realme 3i launched in India; Price, Specifications
realme x

Realme X का कैमरा

जहां तक कैमरे का सवाल है, तो Realme X में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/1.7 अपर्चर वाला है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.0 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme X, Realme 3i launched in India; Price, Specifications
realme x - फोटो : realme

Realme X की बैटरी और कनेक्टिविटी

इस फोन में 3,765mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग VOOC 3.0 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटम ऑडियो,  4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5 और जीपीएस का सपोर्ट मिलेगा। 

विज्ञापन
Realme X, Realme 3i launched in India; Price, Specifications
Realme X - फोटो : Realme

Realme X की बाजार में कीमत

Realme X की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। इस कीमत में 4GB+128GB स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं इस फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये है। फोन की बिक्री 24 जुलाई से फ्लिपकार्ट से होगी। वहीं इस फोन का मास्टर एडिशन (ऑनियन एंड गार्लिक) भी पेश किया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। इसके अलावा स्पाइडरमैन एडिशन की कीमत 20,999 रुपये है। यह फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed