चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में Realme X की लॉन्चिंग तारीख की पुष्टि कर दी है। रियलमी ने ट्वीट करके कहा है कि Realme X को भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस बात की भी जानकारी दी है कि इसी इवेंट में Realme X SpiderMan: फार होम स्पेशल एडिशन भी पेश किया जाएगा। बता दें कि रियलमी एक्स का स्पाइडरमैन एडिशन हाल ही में चीनी में बाजार में पेश किया गया है। आइए जानते हैं दोनों फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन...
Realme X 15 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च, साथ में यह खास वेरियंट भी होगा पेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Realme X की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। प्रोसेसर की बात करें तो Realme X में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
Realme X का कैमरा
जहां तक कैमरे का सवाल है तो Realme X में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/1.7 अपर्चर वाला लेंस है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप अप फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है।
इस फोन में 3765mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग VOOC 3.0 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एडम ओॉडियो, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5 और जीपीएस का सपोर्ट मिलेगा।
Realme X की चीनी बाजार में कीमत
Realme X की शुरुआती कीमत 1,499 चीनी युआन यानि करीब 15,400 रुपये है। इस कीमत में 4GB+64GB स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं इस फोन के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,599 चीनी युआन यानि करीब 16,400 रुपये और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1,799 चीनी युआन यानि करीब 18,500 है। इस फोन का एक वेरियंट 8 जीबी रैम और 128 स्टोरेज वाला भी है जिसकी कीमत 1,899 चीनी युआन यानि करीब 19,500 रुपये है। अगली स्लाइड में जानें रियलमी एक्स के स्पाइडरमैन की स्पेसिफिकेशन