चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Z1Pro लॉन्च कर दिया है। वीवो के इस फोन को लेकर रोजाना नई-नई लीक रिपोर्ट सामने आ रही थीं। इस फोन की खासियतों की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर और 5,000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है।
14,990 रुपये में लॉन्च हुआ Vivo Z1Pro, ट्रिपल कैमरा से कर सकेंगे शानदार फोटोग्राफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Vivo Z1Pro की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है, जिसमें नॉच नहीं है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर है। भारत में इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला Vivo Z1Pro पहला फोन है। इस प्रोसेसर की मदद से आप 4K अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन के खास फीचर्स की बात करें, इसमें शानदार परफॉर्मेंस के लिए मल्टी टर्बो, एआई टर्बो, कूलिंग टर्बो जैसे फीचर्स मिलेंगे।
ग्राफिक्स के लिए इसमें आपको एड्रेनो 616 जीपीयू मिलेगा। इस फोन में 4GB/6GB की रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज दी गई है। यह फोन तीन वेरियंट में मिलेगा, जिसमें पहला वेरियंट 4 जीबी रैम/64GB स्टोरेज, दूसरा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और तीसरा वेरियंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
Vivo Z1Pro का कैमरा
वीवो जे1प्रो के कैमरे की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है, जबकि तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ के लिए दिया गया है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको एचडीआर और एआई सुपर वाइड एंगल मिलेगा।
Vivo Z1Pro की कनेक्टिविटी और बैटरी
इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। यह फोन सॉनिक ब्लू, सॉनिक ब्लैक और मिरर ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। इसके अलावा फोन में 4जी VoLTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।