Xiaomi ने बीते 24 अप्रैल को भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें रेडमी 7 और रेडमी वाय3 शामिल हैं। इनमें से रेडमी 7 जहां रेडमी 6 का अपग्रेडेड वर्जन है, वहीं रेडमी वाय3 को रेडमी वाय2 की सफलता के बाद पेश किया गया है। इनमें से रेडमी 7 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में आपको 4000 एमएएच की बैटरी के साथ स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर मिलेगा। आज यानि 29 अप्रैल को रेडमी 7 की पहली सेल है। फोन को आज अमेजन, एमआई होम और एमआई डॉट कॉम से खरीदा जा सकेगा।
Redmi 7 की पहली सेल आज, शुरुआती कीमत 7,999 रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडमी 7 की स्पेसिफिकेशन
फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एमआईयूआई 10 मिलेगा। रेडमी 7 में 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा जिसाक रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल होगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 2 जीबी व 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा।
रेडमी 7 का कैमरा
रेडमी 7 के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का मिलेगा। दोनों कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट और फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे के साथ एआई ब्यूटी मोड 4.0 भी मिलेगा।
रेडमी 7 की कनेक्टिविटी
फोन की डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में 4000mAh की बैटरी मिलेगी और इस फोन को में P2i स्प्लैश कोटिंग मिलेगी यानि पानी के हल्के छींटे से फोन खराब नहीं होगा।
रेडमी 7 की कीमत
भारत में रेडमी 7 की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है यानि इस कीमत में आपको 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं Redmi 7 के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है। यह फोन कॉमेट ब्लू, एक्लिप्स ब्लैक और लुनार रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ जियो की ओर से 2,400 रुपये का कैशबैक और डबल डाटा मिलेगा।