फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Redmi 8A भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 6,499 रुपये, 5000mAh की मिलेगी बैटरी

Wed, 25 Sep 2019 12:51 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 25 Sep 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Redmi 8A Launched in India with 5000mAh Battery and fast charging price and specificaions
Redmi 8a - फोटो : social media

चीन की स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी 8ए (Redmi 8A) लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने इस फोन को रेडमी 7ए के मुकाबले कई सारे बदलाव के साथ पेश किया है। Redmi 8A में शाओमी ने 5000एमएएच की दमदार बैटरी दी है। इसके अलावा इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।



 

Redmi 8A की स्पेसिफिकेशन

Redmi 8A Launched in India with 5000mAh Battery and fast charging price and specificaions
redmi 8a feature - फोटो : social media

Redmi 8A में 6.22 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1520 पिक्सल है। इसके अलावा फोन की डिस्प्ले में बहुत की कम बेजल मिल रहा है और इसमें नॉच दिया गया है। इस फोन मेंक्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर है। इसके अलावा Redmi 8A में 2/3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है।

Redmi 8A Launched in India with 5000mAh Battery and fast charging price and specificaions
redmi 8a camera - फोटो : social media

Redmi 8A का कैमरा
शाओमी रेडमी 8ए के कैमरे की बात करें तो इस फोन कंपनी ने 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ ब्यूटी समेत कई मोड्स मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Redmi 8A Launched in India with 5000mAh Battery and fast charging price and specificaions
redmi 8a battery - फोटो : social media

Redmi 8A की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में शाओमी ने 5000mAh की बैटरी दी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके लिए 18W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। खास बात यह है कि रेडमी 8ए में टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दी गई है। इसके अलावा इस फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई, 4जी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

विज्ञापन
Redmi 8A Launched in India with 5000mAh Battery and fast charging price and specificaions
redmi 8a price - फोटो : social media

Redmi 8A की कीमत और ऑफर्स
Redmi 8A की शुरुआती कीमत 6,499 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 2 जीबी रैम के  साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं रेडमी 8ए के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये है। Redmi 8A की बिक्री 29 सितंबर को दोपहर 11:59 बजे से होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed