फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने का आज फिर से है मौका

Mon, 25 Mar 2019 11:57 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 25 Mar 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Redmi Go again sale in India Today, Price in India Rs. 4,499
Xiaomi Redmi Go

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का भारत में बिकने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन रेडमी गो आज यानि 25 मार्च को एक बार फिर से खरीदने का मौका है। शाओमी का यह पहला फोन है जिसमें एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का एंड्रॉयड गो वर्जन दिया गया है। इस फोन को आज फ्लिपकार्ट, एमआई स्टोर और शाओमी की वेबसाइट से दोपहर 2 बजे खरीदा जा सकेगा। तो आइए जानते हैं इस फोन की खासियतों की बारे में।

Redmi Go again sale in India Today, Price in India Rs. 4,499
redmi go

Xiaomi के Redmi Go में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। वहीं इसमें ग्राफिक्स के लिए 308 GPU मिलेगा। रेडमी गो में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Redmi Go again sale in India Today, Price in India Rs. 4,499
REDMI GO

फोन के कैमरे की बात करें इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरे के साथ आपको फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में एड्रॉयड गो दिया गया है और इसमें गूगल गो, जीमेल गो, यूट्यूब गो जैसे कई सारे गो वर्जन के ऐप मिलेंगे। इन ऐप्स को खासतौर पर कम रैम वाले फोन के लिए तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Redmi Go again sale in India Today, Price in India Rs. 4,499
REDMI GO

इस फोन में 3000एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम सपोर्ट, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और 4G LTE का सपोर्ट मिलेगा। फोन में .3.5 एमएम का हेडफोन जैक भी है। फोन में आप एक साथ दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन
Redmi Go again sale in India Today, Price in India Rs. 4,499
redmi go

रेडमी गो की कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत 4,499 रुपये है। फोन के साथ नो कॉस्ट ईएमआई मिल रही है और साथ ही यदि आप एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 5 फीसदी की छूट मिलेगी। फोन के साथ जियो 2,200 रुपये का कैशबैक भी दे रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed