{"_id":"5c985e2fbdec22144d7e1176","slug":"vivo-v15-pre-orders-begin-in-india-know-price-specifications-and-more","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivo V15 की प्री-बुकिंग शुरू, इसमें है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Vivo V15 की प्री-बुकिंग शुरू, इसमें है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Vivo V15
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वीवो केी वी सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo V15 की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। इस फोन को फ्लिपकार्ट, अमेजन, पीटीएम मॉल जैसी साइट्स से बुक किया जा सकता है। वीवो वी15 की बिक्री 1 अप्रैल से होगी। इससे पहले कंपनी ने भारत में वीवो V15 Pro लॉन्च किया है। वी15 प्रो की तरह की वीवो वी15 में पॉप अप सेल्फी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम दी गई है।
2 of 5
Vivo V15
Vivo V15 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस है। वीवो वी15 में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
3 of 5
Vivo V15
Vivo V15 का कैमरा
इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। वहीं रियर पैनल पर तीन कैमरे हैं जिनमें एक 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vivo V15
इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस/A-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
Vivo V15
Vivo V15 की कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत 23,990 रुपये है और यह फ्रोजेन ब्लैक, ग्लैमर रेड और रॉयल ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री में मिलेगी। इसके अलावा जियो की ओर से 3.3 टीबी डाटा मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।