फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी खबर: Redmi K20 और K20 Pro की कीमत में हुई कटौती, सेल्फी के लिए मिलेगा पॉप अप कैमरा

Mon, 14 Oct 2019 12:17 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Mon, 14 Oct 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Redmi K20 And Redmi K20 Pro Price Cut In India Now Know Price And Specifications
redmi k20 - फोटो : Twitter

भारत में त्यौहार का सीजन शुरु हो चुका है, जिसको ध्यान में रखकर स्मार्टफोन कंपनियों से लेकर अमेजन और फ्लिपकार्ट ने सेल आयोजित की हैं। इस कड़ी में शाओमी (Xiaomi) ने भी ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए दिवाली विद एमआई (Diwali With Mi) सेल को पेश किया है। 



एमआई की सेल 17 अक्टूबर तक चलेगी। लोगों को रेडमी वाय3 और रेडमी 8 जैसे स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी तक की छूट भी दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने सेल के दौरान रेडमी के20 (Redmi K20) और रेडमी के20 प्रो (Redmi K20 Pro) की कीमत में कटौती की है। तो चलिए जानते है रेडमी के20 और के20 प्रो की नई कीमत...

Redmi K20 And Redmi K20 Pro Price Cut In India Now Know Price And Specifications
Redmi K20 Pro, Redmi K20 - फोटो : Google

Redmi K20 और Redmi K20 Pro की नई कीमत 

ग्राहक कीमत कम होने के बाद रेडमी के20 प्रो के 6 जीबी रैम वेरियंट को 24,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इसके साथ ही 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरियंट 30,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है।  वही दूसरी तरफ ग्राहक रेडमी के20 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट को 19,999 रुपये की नई कीमत में खरीद सकेंगे। साथ ही 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरियंट 23,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है।

Redmi K20 And Redmi K20 Pro Price Cut In India Now Know Price And Specifications
Redmi K20 Pro - फोटो : social media

Redmi K20 Pro की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Redmi K20 And Redmi K20 Pro Price Cut In India Now Know Price And Specifications
Redmi K20 Pro - फोटो : social media

Redmi K20 Pro का कैमरा

कैमरे की बात करें तो इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला, दूसरा 13 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Redmi K20 And Redmi K20 Pro Price Cut In India Now Know Price And Specifications
Redmi K20 and Redmi K20 Pro - फोटो : TWITTER

Redmi K20 Pro की बैटरी और कनेक्टिविटी

Redmi K20 Pro में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी जैसे फीचर्स मिलेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed