Redmi Note 10 सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max शामिल हैं। Redmi Note 10 सीरीज में सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इनमें से Redmi Note 10 60Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला भारत का सबसे सस्ता फोन है। आज यानी 23 मार्च को Redmi Note 10 को फिर से खरीदने का मौका है। आइए ऑफर्स और फीचर्स के बारे में जानते हैं...
Redmi Note 10 Sale: 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस फोन को खरीदने का आज फिर है मौका
Redmi Note 10 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। यह फोन एक्वा ग्रीन, फ्रोस्ट व्हाइट और शैडो ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। फोन को आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और एमआई के स्टोर से खरीदा जा सकता है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 500 रुपये की छूट मिलेगी।
Redmi Note 10 में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 मिलेगा। फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इसकी ब्राइटनेस 1100 निट्स है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Adreno 612 GPU है। इसमें 6GB तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।
Redmi Note 10 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX582 सेंसर है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, IR, USB टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में सेल्फ क्लिनिंग स्पीकर है। Redmi Note 10 में 5000mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा।