फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेडमी नोट 7 की पहली सेल आज, एयरटेल देगा 1120GB डाटा

Wed, 06 Mar 2019 11:42 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 06 Mar 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Redmi Note 7 First sale in India today, Know price and specification
Redmi Note 7

शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी के नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 7  की बिक्री भारत में आज यानि 6 मार्च को पहली सेल होगी। फोन को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, एमआई होम और एमआई की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। बता दें कि कंपनी ने रेडमी नोट 7 के साथ रेडमी नोट 7 प्रो को भी लॉन्च किया है। फोन की खासियतों की बात करें तो रेडमी नोट 7 फोन के बैक और फ्रंट पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। साथ ही फोन में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Redmi Note 7 First sale in India today, Know price and specification
Redmi Note 7

रेडमी नोट 7 की स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है और डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच है।

Redmi Note 7 First sale in India today, Know price and specification
Redmi Note 7

रेडमी नोट 7 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया गया है। कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट मिलेगा। चीन में इस फोन को 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ पेश किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Redmi Note 7 First sale in India today, Know price and specification
Redmi Note 7

रेडमी नोट 7 की कनेक्टिविटी और बैटरी
फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32/64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 का सपोर्ट करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, सी-टाईप चार्जिंग पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स हैं। फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा।

विज्ञापन
Redmi Note 7 First sale in India today, Know price and specification
Redmi Note 7

रेडमी नोट 7 की कीमत 
इस फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन Onyx ब्लैक, रुबी रेड और सफायर ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ एयरटेल की ओर से 1,120GB डाटा मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed