फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 8 Pro

Wed, 16 Oct 2019 01:58 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 16 Oct 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Redmi Note 8 Pro Launched in India with 64MP camera along with MIUI 11 price and specifications
Redmi Note 8 Pro - फोटो : TWITTER

शाओमी ने आखिरकार भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro को लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 8 Pro शाओमी का भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है जिसमें 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में शानदार गेमिंग के लिए कूलिंग सिस्टम और गेम मोड दिया गया है। रेडमी नोट 8 प्रो के साथ कंपनी ने Redmi Note 8 को भी लॉन्च किया है जिसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Redmi Note 8 Pro Launched in India with 64MP camera along with MIUI 11 price and specifications
Redmi Note 8 Pro - फोटो : social media

Redmi Note 8 Pro की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर है जिसे खासतौर पर गेमर्स के लिए बनाया गया है। इस फोन में 8 जीबी रैम मिलेगी और कूलिंग के लिए लिक्विड कूलिंग सपोर्ट मिलेगा।

Redmi Note 8 Pro Launched in India with 64MP camera along with MIUI 11 price and specifications
Redmi Note 8 Pro - फोटो : TWITTER
Redmi Note 8 Pro का कैमरा

रेडमी नोट 8 प्रो कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 64 मेगापिक्सल का दूसरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और अन्य दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के हैं। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Redmi Note 8 Pro Launched in India with 64MP camera along with MIUI 11 price and specifications
Redmi Note 8 Pro - फोटो : TWITTER

Redmi Note 8 Pro की बैटरी
इस फोन में 4500mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसके लिए 18 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। ऑडियो के लिए 3.5एमएम का हेडफोन जैक और रिमोट के लिए IR ब्लास्टर का भी सपोर्ट है।

विज्ञापन
Redmi Note 8 Pro Launched in India with 64MP camera along with MIUI 11 price and specifications
Redmi Note 8 Pro - फोटो : TWITTER
Redmi Note 8 Pro की कीमत
रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है। फोन की बिक्री 21 अक्टूबर को अमेजन इंडिया और एमआई स्टोर से होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed