सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन Samsung Galaxy A21s (Review) का नया वेरियंट भारत में लॉन्च किया है। Samsung Galaxy A21s को अब 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में खरीदा जा सकता है। इससे पहले गैलेक्सी ए21एस 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज औ 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध था। सैमसंग के इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है और इसके अलावा इसमें क्वॉडकोर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Samsung Galaxy A21s का नया वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Samsung Galaxy A21s की कीमत
Samsung Galaxy A21s के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,499 रुपये है और इसकी बिक्री 10 अक्तूबर से ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से होगी। फोन का नया वेरियंट सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा, जबकि पहले से ब्लू और ब्लैक कलर वेरियंट में मौजूद हैं। वहीं फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,499 रुपये है।
सैमसंग गैलेक्सी ए21एस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720X1600 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy A21s की कनेक्टिविटी और बैटरी
कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ए21एस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है।