फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैमसंग के इन तीन स्मार्टफोन की कीमतों में हुई 1,500 रुपये तक की कटौती, मार्च में हुए हैं लॉन्च

Fri, 03 May 2019 10:59 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 03 May 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A30, Galaxy A20, Galaxy A10 Price in India Cut by Up to Rs 1,500, Know details here
Galaxy A30, Galaxy A20, Galaxy A10

सैमसंग ने अपनी ए सीरीज के तीन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। सैमसंग के जिन फोन की कीमतों में कमी हुई है उनमें Samsung Galaxy A10, Galaxy A20 और Galaxy A30 शामिल हैं। नई कीमत के साथ गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए20 और गैलेक्सी ए30 को कंपनी की वेबसाइट, अमेजन और पेटीएम मॉल जैसे स्टोर से खरीदा जा सकता है। बता दें कि इनमें से गैलेक्सी ए10 और गैलेक्सी ए30 को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था जबकि गैलेक्सी ए20 को पिछले महीने कंपनी ने बाजार में उतारा था।

Samsung Galaxy A30, Galaxy A20, Galaxy A10 Price in India Cut by Up to Rs 1,500, Know details here
Galaxy A10

सैमसंग गैलेक्सी ए10 की नई कीमत
कटौती के बाद गैलेक्सी ए10 को 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसे 8,490 रुपये में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी ए10 की बात करें तो इसमें 6.2 इंच की एचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 7884 प्रोसेसर है। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में  डुअल सिम सपोर्ट के साथ 3400mAh की बैटरी है।

Samsung Galaxy A30, Galaxy A20, Galaxy A10 Price in India Cut by Up to Rs 1,500, Know details here
Galaxy A20 - फोटो : samsung

सैमसंग गैलेक्सी ए20 की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी ए20 को अब 11,490 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि भारत में इसकी लॉन्चिंग 12,490 रुपये में हुई थी। इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित वन यूआई है। इसके अलावा फोन में 6 इंच की एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। डिस्प्ले में वाटर ड्रॉप नॉच मिलेगा। फोन में ऑक्टाकोर Exynos 7884 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.6GHz है। यह फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा, स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A30, Galaxy A20, Galaxy A10 Price in India Cut by Up to Rs 1,500, Know details here
Galaxy A20 - फोटो : samsung

सैमसंग गैलेक्सी ए20 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.9 है, वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला है। वहीं फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी

विज्ञापन
Samsung Galaxy A30, Galaxy A20, Galaxy A10 Price in India Cut by Up to Rs 1,500, Know details here
Galaxy A20 - फोटो : samsung

सैमसंग गैलेक्सी ए20 की कनेक्टिविटी
फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग और टाइप सी को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में जीपीएस, ब्लूटूथ, हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed