फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल्द ही भारत आने वाला है रोटेटिंग कैमरे वाला Samsung Galaxy A80

Sat, 01 Jun 2019 12:36 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 01 Jun 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A80 set to launch in India Next Week, know price and specifications
Samsung Galaxy A80 - फोटो : samsung

सैमसंग ने पिछले महीने थाईलैंड में अपने दो नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए70 और गैलेक्सी ए80 लॉन्च किए हैं। इनमें से गैलेक्सी ए70 की बिक्री पहले से ही भारत में हो रही है और अब सैमसंग गैलेक्सी ए80 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी ए80 को जून के दूसरे सप्ताह में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। कहा जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए80 की लॉन्चिंग इवेंट 8 और 9 जून को होगी।

Samsung Galaxy A80 set to launch in India Next Week, know price and specifications
samsung galaxy a80

Sammobile की रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए80 के लिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे शहरों प्री-व्यू इवेंट का आयोजन करेगी। इवेंट का आयोजन शाम को 6 बजे किया जाएगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस इवेंट में कोई भी शरीक हो सकता है। इवेंट में शामिल होने के लिए आपको सैमसंग मेंबर ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद इवेंट की जानकारी ऐप के जरिए लोगों को दी जाएगी। सैममोबाइल की रिपोर्ट की मानें तो गैलेक्सी ए80 की भारतीय बाजार में कीमत 40 हजार से 50 हजार रुपये के बीच हो सकती है, हालांकि सैमसंग की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Samsung Galaxy A80 set to launch in India Next Week, know price and specifications
Samsung Galaxy A80 - फोटो : samsung

सैमसंग गैलेक्सी ए80 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित सैमसंग का वन यूआई दिया गया है। गैलेक्सी ए80 में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले में कोई नॉच नहीं है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का हाल ही में लॉन्च हुआ नया प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 730G है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A80 set to launch in India Next Week, know price and specifications
Samsung Galaxy A80 - फोटो : samsung

सैमसंग गैलेक्सी ए80 का कैमरा
फोन में रोटेटिंग ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 3डी कैमरा है। सेल्फी के लिए कमांड देने पर अपने आप ही तीनों कैमरे रोटेटिंग अंदाज में ऊपर की ओर आएंगे। सेल्फी के लिए भी रियर कैमरा का ही इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A80 set to launch in India Next Week, know price and specifications
Samsung Galaxy A80 - फोटो : samsung

सैमसंग गैलेक्सी ए80 की कनेक्टिविटी
फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इस फोन में 3700mAh की बैटरी मिलेगी जो 25 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इन सबके अलावा फोन में बिक्सबी, सैमसंग, सैमसंग हेल्थ और सिक्योरिटी के लिए सैमसंग नॉक्स का सपोर्ट मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed