फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैमसंग गैलेक्सी M20 को खरीदने का आज शानदार मौका, आज मिलेगी 1000 रुपये की छूट

Fri, 17 May 2019 10:49 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 17 May 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M20 Go to Sale in India Today via Amazon With Rs. 1,000 Price cut
Samsung Galaxy M20 Review - फोटो : amar ujala

Samsung Galaxy M20 को सैमसंग ने इसी साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया था। गैलेक्सी एम20 (रिव्यू) के साथ पहली कंपनी ने नॉच डिस्प्ले का इस्तेमाल किया, हालांकि कंपनी ने इसे इनफिनिटी वी-डिस्प्ले नाम दिया। सैमसंग गैलेक्सी एम20 में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन की आज अमेजन और सैमसंग की वेबसाइट से फ्लैश सेल है, लेकिन आज का फ्लैश सेल खास है क्योंकि कंपनी लिमिटेड पीरियड के लिए इस फोन पर 1,000 रुपये की छूट दे रही है।

Samsung Galaxy M20 Go to Sale in India Today via Amazon With Rs. 1,000 Price cut
Samsung Galaxy M20

Samsung Galaxy M20 की लिमिटेड पीरियड में नई कीमत
पहले सैमसंग गैलेक्सी ए20 को लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं इस फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि 3 जीबी रैम/32GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,990 रुपये और 4GB रैम/64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,990 रुपये है। फोन को आज यानि 17 मई को दोपहर 12 बजे अमेजन और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M20 Go to Sale in India Today via Amazon With Rs. 1,000 Price cut
Samsung Galaxy M20

सैमसंग गैलेक्सी एम20 की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी एम20 में 6.3 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7904 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 3 जीबी व 4 जीबी रैम वेरियंट और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम20 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइंड एंगल है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैमसंग गैलेक्सी एम20 की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ 15 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed