फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैमसंग गैलेक्सी एम30 हुआ भारत में लॉन्च, मिलेंगे 3 रियर कैमरे

Thu, 28 Feb 2019 10:07 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 28 Feb 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M30 Launched in India with triple rear camera, Know price and specifications
Samsung Galaxy M30

सैमसंग ने भारत में अपनी एम सीरीज का विस्तार करते हुए अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम30 (Samsung Galaxy M30) लॉन्च कर दिया है। यह फोन देखने में सैमसंग गैलेक्सी एम20 (रिव्यू) जैसा ही लेकिन इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। वहीं गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 की तरह एम30 की बिक्री भी ऑनलाइन स्टोर से होगी। सैमसंग गैलेक्सी एम30 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy M30 Launched in India with triple rear camera, Know price and specifications
Samsung Galaxy M30

सैमसंग गैलेक्सी एम30 की  स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें यू नॉच मिलेगा। इसके अलावा फोन में सैमसंग का इनहाउस ऑक्टाकोर Exynos 7904 प्रोसेसर है। फोन की स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 

Samsung Galaxy M30 Launched in India with triple rear camera, Know price and specifications
Samsung Galaxy M30

सैमसंग गैलेक्सी एम30 का कैमरा
फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.9 है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्ट सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.2 और तीसरा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy M30 Launched in India with triple rear camera, Know price and specifications
Samsung Galaxy M30

सैमसंग गैलेक्सी एम30 की कनेक्टिविटी
इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसके लिए कंपनी ने 15 वॉट का चार्जर भी दिया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन पूरे दिन का बैकअप देगा। फोन में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा इसमें 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M30 Launched in India with triple rear camera, Know price and specifications
Samsung Galaxy M30

सैमसंग गैलेक्सी एम30 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
इस फोन की बिक्री 7 मार्च 2019 से अमेजॉन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से होगी। यह फोन 4 जीबी व 6 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 14,990 रुपये और 6 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 17,990 रुपये है। यह फोन ग्रेडियंट ब्लैक और ग्रेडियंट ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed