सैमसंग के गैलेक्सी एम सीरीज के नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एम30 को आज यानि 12 मार्च को खरीदने का फिर से मौका है। सैमसंग गैलेक्सी एम30 की सेल आज दोपहर 12 बजे अमेजन और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से होगी। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम30 तीन रियर कैमरे के साथ भारत में बिकने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। साथ ही इस इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
तीन रियर कैमरे वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन को खरीदने का आज है मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैमसंग गैलेक्सी एम30 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें यू नॉच मिलेगा। इसके अलावा फोन में सैमसंग का इनहाउस ऑक्टाकोर Exynos 7904 प्रोसेसर है। फोन की स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एम30 का कैमरा
फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.9 है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्ट सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.2 और तीसरा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी एम30 की कनेक्टिविटी
इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसके लिए कंपनी ने 15 वॉट का चार्जर भी दिया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन पूरे दिन का बैकअप देगा। फोन में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा इसमें 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी है।
सैमसंग गैलेक्सी एम30 की कीमत
यह फोन 4 जीबी व 6 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 14,990 रुपये और 6 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 17,990 रुपये है। यह फोन ग्रेडियंट ब्लैक और ग्रेडियंट ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।