सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31s लॉन्च कर दिया है। यह फोन कुछ महीने पहले लॉन्च हुए Samsung Galaxy M31 का अपग्रेडेड वर्जन है। सैमसंग के इस फोन को उनलोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो 20,000 रुपये की रेंज में बड़ी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि Galaxy M31s और Galaxy M31 में अंतर क्या है और दोनों में बेहतर कौन है? आइए जानते हैं...
Samsung Galaxy M31s vs Galaxy M31: आपके लिए कौन-सा फोन है बेस्ट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Galaxy M31s vs M31: कीमत
Galaxy M31s के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,499 रुपये है। वहीं दूसरी ओर गैलेक्सी एम31 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये है।
Galaxy M31s vs M31: स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के इन दोनों फोन में कंपनी का इनहाउस Exynos 9611 प्रोसेसर है। सैमसंग गैलेक्सी एम31 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं Galaxy M31s में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.0 ओएस मिलेगा।
Galaxy M31s vs M31: बैटरी
दोनों फोन में 6000mAh की बैटरी है लेकिन चार्जिंग टेक्नोलॉजी अलग-अलग हैं। Galaxy M31 में 15W का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जबकि Galaxy M31s में 25W की फास्ट चार्जिंग है। दोनों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।
Galaxy M31s vs M31: कैमरा
स फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है। वहीं इसमें भी चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें एक 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा भी 5 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है। कैमरे के मामले में सिर्फ 8 और 12 मेगापिक्सल वाले वाइड एंगल का फर्क है।