फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samsung Galaxy M40 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 20 हजार रुपये से कम

Tue, 11 Jun 2019 06:57 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 11 Jun 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
samsung galaxy m40 launched in india knw about specification and price
Samsung Galaxy M40 - फोटो : amazon

सैमसंग ने अपनी एम सीरीज के तहत भारत में अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम 40 (Samsung Galaxy M40) लॉन्च कर दिया हैं। इससे पहले कंपनी एम10, एम20 और एम30 जैसे स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारे हैं। गैलेक्सी एम40 की खासियतों की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले है यानि इसकी डिस्प्ले में ही आपको फ्रंट कैमरा मिलेगा।

samsung galaxy m40 launched in india knw about specification and price
Samsung Galaxy M40 - फोटो : amazon

Samsung Galaxy M40 की कीमत
कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम40 की भारत में कीमत 19,990 रुपये है और यह फोन सिर्फ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन की बिक्री 18 जून को दोपहर 12 बजे से अमेजन से होगी। इसके अलावा फोन को सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा। यह फोन मिडनाइट ब्लैक और सीवाटर ब्लू ग्रेडियंट कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ जियो की ओर से 3,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा। 

samsung galaxy m40 launched in india knw about specification and price
Samsung Galaxy M40 - फोटो : Amazon

Samsung Galaxy M40 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 के आधारित सैमसंग One UI मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले पर कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया है। साथ ही इस फोन की डिस्प्ले कंपनी की स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेगी। फोन में स्नैपड्रैगन 675 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए आपको एड्रेनो 612 जीपीयू, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
samsung galaxy m40 launched in india knw about specification and price
Samsung Galaxy M40 - फोटो : amazon

Samsung Galaxy M40 का कैमरा
इस फोन में रियर पैनल पर 3 कैमरे का सेटअप है जिसमें एक कैमरा 32 मेगापिक्सल का, दूसरा 5 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्टा-वाइड एंगल लेंस वाला है। कैमरे के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। वहीं इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
samsung galaxy m40 launched in india knw about specification and price
Samsung Galaxy M40 - फोटो : amazon

Samsung Galaxy M40 की कनेक्टिविटी
इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और पीछे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोन में 3500mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed