फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Plus भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 20 Aug 2019 01:24 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 20 Aug 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 Galaxy Note 10 Plus Launched in India Price Specifications And more
Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ - फोटो : Samsung

न्यूयॉर्क में लॉन्चिंग के बाद सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10 प्लस को भारत में लॉन्च कर दिया है। Galaxy Note 10 में 6.3 इंच की डिस्प्ले है और एस-पेन का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा गैलेक्सी नोट 10 प्लस में 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है। ऐसे में सैमसंग की नोट सीरीज को अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। बता दें कि भारत में दोनों फोन की प्री-बुकिंग पहले से ही हो रही है।

Samsung Galaxy Note 10 Galaxy Note 10 Plus Launched in India Price Specifications And more
Samsung Galaxy Note 10 - फोटो : samsung

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ की स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10 प्लस दोनों फोन में हेडफोन जैक नहीं है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में Wi-Fi,ब्लूटूथ 5, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस, ग्लोनास और गैलिलयो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दोनों फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। दोनों फोन में सैमसंग डेक्स का सपोर्ट है। ऐसे में आप फोन को डेस्कटॉप से आसानी से कनेक्ट कर पाएंगे। गैलेक्सी नोट 10  और नोट 10 प्लस दोनों फोन में सैमसंग का Exynos 9825 प्रोसेसर है।

Samsung Galaxy Note 10 Galaxy Note 10 Plus Launched in India Price Specifications And more
Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ - फोटो : samsung

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ का कैमरा
कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10 प्लस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का f/2.1 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस, दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है और तीसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का है। वहीं रियर पैनल पर एक वीजीए सेंसर है जो कि डेफ्थ के लिए है। इसके अलावा कंपनी ने कैमरे में माइक जूम दिया है यानी आप वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान जूम करके भी वॉयस रिकॉर्ड कर पाएंगे। दोनों फोन में 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ दोनों फोन एक नया वीडियो एडिटर एप मिलेगा जिसमें एस-पेन का भी सपोर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 Galaxy Note 10 Plus Launched in India Price Specifications And more
Samsung Galaxy Note 10, Galaxy Note 10+ - फोटो : samsung

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ की बैटरी
गैलेक्सी नोट 10 प्लस में 45 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जबकि दोनों फोन के साथ कंपनी 25 वॉट का चार्जर बॉक्स में दे रही है। दोनों फोन में वायरलेस पावर शेयरिंग का फीचर है। इसके अलावा फोन को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। गैलेक्सी नोट 10 में 3500mAh की और गैलेक्सी नोट 10 प्लस में 4300mAh की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 10 Galaxy Note 10 Plus Launched in India Price Specifications And more
Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ - फोटो : samsung

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ की कीमत
भारत में गैलेक्सी नोट 10 प्लस की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये है। इस कीमत में आपको 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाला वैरिएंट मिलेगा। गैलेक्सी नोट 10 की शुरुआती कीमत 69,999 रुपये है। वहीं गैलेक्सी नोट 10 प्लस के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 89,999  रुपये है। दोनों फोन की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है और 23 अगस्त से फोन की बिक्री शुरू हो जाएगी। प्री-बुकिंग सैमसंग के ऑनलाइन पोर्टल, फ्लिपकार्ट, अमेजन, पेटीएम और टाटा क्लिक की जा रही थी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को गैलेक्सी वॉच एक्टिव सिर्फ 9,999 रुपये में मिलेगी जबकि इसकी कीमत 19,990 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed