सैमसंग ने अपनी नोट सीरीज का विस्तार करते हुए गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10 प्लस बाजार में पेश कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की शुरुआती कीमत 69,999 रुपये और गैलेक्सी नोट 10 प्लस की 79,999 रुपये है। गैलेक्सी नोट 10 में जहां 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी, वहीं गैलेक्सी नोट 10 प्लस में 512 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। गैलेक्सी नोट 10, पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी नोट 9 से काफी अलग है और एसपेन में भी सैमसंग ने कई फीचर्स जोड़े हैं। गैलेक्सी नोट 10 को लेकर कंपनी ने पॉकेट में डीएसएलआर कहा है। तो आइए जानते हैं गैलेक्सी नोट 10 के 8 खास फीचर्स के बारे में।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
1. शानदार डिजाइन के साथ गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन
सैमसंग ने फोन की फिनिशिंग और डिजाइन को लेकर कोई समझौता नहीं किया है। दोनों फोन में आपको एज टू एज इनफिनिटी डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले को HDR10 प्लस सर्टिफिकेशन मिला है। कंपनी ने बेजल को लगभग खत्म ही कर दिया है। डिस्प्ले और बैक दोनों पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 6 दिया गया है। ऐसे में इस फोन पर आसानी से खरोंच आने और डिस्प्ले के टूटने का खतरा नहीं है। बॉडी की फिनिशिंग को लेकर भी कंपनी ने काफी काम किया है। कंपनी ने इस बार पॉवर बटन को बायीं ओर दिया है। ऐसे में कई लोगों को थोड़ा अजीब लग सकता है। पॉवर बटन में ही कंपनी ने अपने वर्चुअल असिस्टेंट बिक्सबी का सपोर्ट दिया है। गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10 प्लस तीन कलर वेरियंट में मिलेंगे।
2. 2.7 गीगाहर्ट्ज का दमदार प्रोसेसर
सैमसंग ने नोट सीरीज के दोनों फोन में अपना 2.7 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर एक्सीनॉज 9825 प्रोसेसर दिया है जिसे 7 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इस प्रोसेसर के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है। 4जी नेटवर्क पर इसकी डाउनलोडिंग स्पीड 2 जीबीपीएस तक है। यह प्रोसेसर 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 8के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें Mali-G76 MP12 ग्राफिक्स है।
3. डीएसएलआर जैसा कैमरा
गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10 प्लस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला, दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं फ्रंट कैमरा 10 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ ऑग्युमेंट रियलिटी का भी सपोर्ट है। सैमसंग ने इस बार नोट सीरीज के साथ सबसे बड़ा प्रयोग करते हुए वीडियो मोड में बोकेह (बैकग्राउंड ब्लर) इफेक्ट दे दिया है। इसके लिए नोट 10 और नोट 10 प्लस के कैमरे में आपको लाइव फोकस वीडियो का बटन दिया गया जो कि रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ काम करता है। ऐसे में आप एक स्मार्टफोन से डीएसएलआर कैमरे की तरह बैकग्राउंड ब्लर करके वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। लाइव फोकस वीडियो में भी चार मोड्स दिए गए हैं। इस बार सैमसंग ने कैमरे के साथ अलग से एक नाइट मोड दिया है जो कि बिना फ्लैश रात में अच्छी फोटो क्लिक करने में मदद करता है। कैमरे के साथ इंस्टाग्राम का भी सपोर्ट है। सैमसंग ने इस बार नोट 10 सीरीज के फोन के साथ इनबिल्ट वीडियो एडिटर दिया है।
4. बैटरी, फास्ट चार्जिंग और पावर शेयर
गैलेक्सी नोट 10 सीरीज के दोनों फोन में फास्ट चार्जिंग दी गई है। दोनों फोन 45 वॉट तक की चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। महज 30 मिनट की चार्जिंग में फोन 60 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। गैलेक्सी नोट 10 में 3500mAH की और नोट 10 प्लस में 4300mAH की बैटरी है। इसके अलावा दोनों फोन में वायरलेस चार्जिंग भी है। साथ ही नोट 10 और नोट 10 प्लस में रिवर्स चार्जिंग की सुविधा है जिसकी मदद से आप गैलेक्सी एस10, आईफोन XR जैसे फोन चार्ज कर सकते हैं। आप इन दोनों फोन के जरिए गैलेक्सी बड्स और गैलेक्सी स्मार्टवॉच को भी चार्ज कर सकते हैं।