सैमसंग ने इसी साल जून में भारतीय बाजार में स्मार्टवॉच गैलेक्सी वॉच एक्टिव लॉन्च की थी। गैलेक्सी वॉच एक्टिव को पहली बार इसी साल फरवरी में अनपैक्ट इवेंट में ग्लोबली पेश किया गया था। गैलेक्सी वॉच एक्टिव में आपको एक्सरसाइज ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग और हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टवॉच के लिए Calm कंपनी से भी साझेदारी की है। इस स्मार्टवॉच में ब्लड प्रेशर मॉनिटर का भी सपोर्ट दिया गया है, जिसे आप माय बीपी एप के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव की भारतीय बाजार में कीमत 19,999 रुपये है। इस स्मार्टवॉच को हमने एक महीने तक इस्तेमाल किया है, आइए रिव्यू में जानते हैं आपको गैलेक्सी वॉच एक्टिव खरीदनी चाहिए या नहीं?
रिव्यू: क्या वाकई एक शानदार स्मार्टवॉच है Samsung Galaxy Watch Active ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Samsung Galaxy Watch Active की स्पेसिफिकेशन
इसमें 360x360 पिक्सल रिजॉल्यूशन की 1.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें सुपर एमोलेड कलर डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन लगा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें डुअल कोर एक्सिनॉज 9110 है, वहीं इसमें 230mAh की बैटरी है। इसके अलावा इसमें 768 एमबी रैम, 4 जीबी स्टोरेज और हार्ट रेट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा वाटरप्रूफ के लिए इसे IP68 रेटिंग और 5ATM वाटर रेसिस्टेंट फीचर दिया है। साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और वाई-फाई का भी सपोर्ट है। इसमें एनएफसी का भी सपोर्ट है। इसमें बिक्सबी वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है, जिसकी मदद से आप फोन को बिना छुए कॉल कर सकेंगे और मैसेज भेज सकेंगे। इस स्मार्ट वॉच का वजन सिर्फ 25 ग्राम है। इसमें सिलिकॉन का स्ट्रैप और पॉलिकॉर्बोनेट बॉडी दी गई है जो काफी मजबूत है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है, यानी आप इसे किसी वायरलेस चार्जिंग पैड की मदद से भी चार्ज कर सकते हैं। बॉक्स में वॉच और चार्जर के साथ आपको एक अतिरिक्त स्ट्रैप भी मिलता है।
Samsung Galaxy Watch Active की डिजाइन और डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव आपको राउंड स्टाइल में मिलेगा। नेविगेशन और पॉवर बटन दाहिनी ओर दिए गए हैं। इनमें से एक बटन होम के लिए और दूसरा मीनू के लिए है। वहीं डिस्प्ले पर ऊपर से नीचे की ओर स्क्रॉल करके भी आप क्विक मीनू में जा सकते हैं, जिसमें आपको वाई-फाई, बैटरी जैसे विकल्प मिलेंगे। इसके स्टैप की खासियत यह है कि यह अंदर की तरफ से फिट होता है। डिस्प्ले की बात करें, तो सैमसंग के स्मार्टफोन की तरह ही गैलेक्सी वॉच एक्टिव की भी डिस्प्ले शानदार है। डिस्प्ले पर आसानी से कोई स्क्रैच नहीं आने वाला है। कलर कॉम्बिनेशन बढ़िया और तेज चमकदार धूप में कोई परेशानी नहीं होती है। सैमसंग की इस स्मार्टवॉच का वजन सिर्फ 25 ग्राम है। ऐसे में इसे इस्तेमाल करने पर यह भारी नहीं लगती है।
Samsung Galaxy Watch Active की परफॉर्मेंस
सैमसंग की इस स्मार्टवॉच की परफॉर्मेंस को लेकर कोई शिकायत नहीं है। गैलेक्सी वॉच एक्टिव हार्ट रेट मॉनिटरिंग और स्टेप काउंटिंग का काम बखूबी करती है। इस घड़ी में ब्लड प्रेशर मॉनिटर का फीचर तो है, लेकिन इसे सिर्फ सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे नोट सीरीज और एस सीरीज के साथ ही My BP Lab एप के जरिए ही इस्तेमाल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी को लेकर कोई समस्या नहीं है। घड़ी पर मैसेज और नोटिफिकेशन आने में कोई दिक्कत नहीं है। इसमें आलवेज ऑन डिस्प्ले का भी फीचर है। इसके साथ ही इसमें फाइंड फोन, फ्लाइट मोड, वाई-फाई और पावर सेविंग मोड दिए हैं।
पहनने में घड़ी आरामदायक है, हालांकि कुछ दिनों बाद स्ट्रैप पर लगी पॉलिश धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। हार्ट रेट मॉनिटर और वेदर (मौसम) का फीचर डिफॉल्ट रूप से काम नहीं करता है और इसे आपको गैलेक्सी वॉच में जाकर ऑन करना होगा और फिर घड़ी से परमिशन देनी होगी। एक महीने तक लगातार इस्तेमाल करने के बाद भी इसमें हैंग होने या स्लो होने जैसी कोई समस्या नहीं आई। इस घड़ी में रिमाइंडर भी लगा सकते हैं।