फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samsung Neo QLED 8K: सैमसंग की 3 लाख की टीवी में क्या है खास, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Thu, 04 May 2023 04:57 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Thu, 04 May 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
Samsung Neo QLED 8K launched in india at More WOW than Ever event know price and specifications
Samsung Neo QLED 8K - फोटो : अमर उजाला

सैमसंग ने भारत में 4के और 8के मॉडल सहित नियो क्यूएलईडी टीवी के 2023 लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। नियो क्यूएलईडी टीवी 2023 लाइनअप की घोषणा पहली बार सीईएस 2023 में की गई थी। टीवी 50 इंच से लेकर 98 इंच तक के साइज में आते हैं और बेहतर कनेक्टिविटी, पर्सनलाइज और गेमिंग एक्सपीरियंस पर ध्यान केंद्रित करते हैं। चलिए जानते हैं सैमसंग की अल्ट्रा प्रीमियम टीवी सीरीज की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में....

Samsung Neo QLED 8K launched in india at More WOW than Ever event know price and specifications
Samsung Neo QLED 8K - फोटो : अमर उजाला

Samsung Neo QLED 8K की कीमत
सैमसंग प्रीमियम टीवी को 8K और 4K वेरियंट में पेश किया गया है। Samsung Neo QLED 8K में 6 वेरियंट लॉन्च किया गया है। QLED 8K TV QN990C को 98 इंच, 85 इंच साइज में पेश किया गया है। वहीं QN900C को 85 इंच और QN800C को 75 इंच और 65 इंच वेरियंट में पेश किया गया है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 3,14,990 रुपये है। 

वहीं QLED 4K TV QN95C को 65 इंच और 55 इंच में पेश किया गया है। वहीं QN90C को चार स्क्रीन साइज 85 इंच, 75 इंच, 65 इंच, 55 इंच और 50 इंच में पेश किया गया है और QN85C 65 इंच और 55 इंच साइज में आता है। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 1,41,990 रुपये है।

इन TV को सैमसंग के सभी रिटेल स्टोर, प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक स्टोर और कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के साथ सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के खरीदा जा सकेगा। 25 मई, 2023 तक नियो QLED TV की खरीदारी पर ग्राहकों को 99,990 रुपये कीमत का एक HW-Q990 सैमसंग साउंड बार और नियो QLED 4K TV के साथ 44,990 रुपये मूल्य का HW-Q800 सैमसंग साउंड बार फ्री मिलेगा। 

Samsung Neo QLED 8K launched in india at More WOW than Ever event know price and specifications
Samsung Neo QLED 8K - फोटो : अमर उजाला

Samsung Neo QLED 8K के स्पेसिफिकेशन
नियो क्यूएलईडी टीवी के 4के और 8के दोनों वेरियंट डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आते हैं। और स्मार्ट टीवी में 2,030 पैनटोन कलर और 110 स्किन टोन शेड तक सपोर्ट करने के लिए पैनटोन कलर कैलिब्रेट का सपोर्ट है। 

सैमसंग के नियो क्यूएलईडी टीवी को लेटेस्ट रेंज के फीचर्स से लैस किया गया है, जिसमें क्यू सिम्फनी 3.0 का सपोर्ट भी शामिल है, जो साउंडबार और स्पीकर को एक साथ काम करने की अनुमति देता है। इस फीचर को लेकर कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से यूजर्स को अधिक रोचक एक्सपीरियंस मिलेगा। स्मार्ट टीवी में डॉल्बी एटमॉस और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड प्रो टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है, जो यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Neo QLED 8K launched in india at More WOW than Ever event know price and specifications
Samsung Neo QLED 8K - फोटो : अमर उजाला

सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस की बात करें तो इन टीवी में कैलम ऑनबोर्डिंग नामक एक नई सुविधा भी जोड़ी गई है, जो बिना किसी यूजर्स के हस्तक्षेप के स्मार्ट टीवी के साथ IoT डिवाइस को सिंक करता है। इसी तरह Amazon Alexa और Bixby के लिए भी सपोर्ट है।

गेमर्स के लिए, ये Samsung Neo QLED 8K में गेमिंग मोड के साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यूजर्स गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए 16:9, 21:9 और 32:9 का आस्पेक्ट रेशियो पर इसे सेट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Samsung Neo QLED 8K launched in india at More WOW than Ever event know price and specifications
Samsung Neo QLED 8K - फोटो : अमर उजाला

सैमसंग पहले से ही कई डिवाइस को एनवायरमेंट फ्रेंडली बना रहा है। नई टीवी के साथ भी एनवायरमेंट फ्रेंडली का दावा किया गया है। टीवी के साथ सौर ऊर्जा से चलने वाला रिमोट, कार्डबोर्ड बॉक्स मिलता है, जिन्हें दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed