फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Phone Under 10000: ये हैं 10 हजार से कम कीमत के टॉप-5 पैसा वसूल फोन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी हैं शानदार

Thu, 04 May 2023 11:14 AM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Thu, 04 May 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
Top Five Smartphone Under 10000 Check Price and Specifications in Hindi
Top 5 Smartphones Under 10000 - फोटो : iStock

भारत में एंट्री लेवल स्मार्टफोन यानी 10 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की मार्केट में सबसे ज्यादा मांग रहती है। सैमसंग, रियलमी, रेडमी, मोटो और पोको जैसी कंपनियों का इस सेगमेंट पर भी काफी ध्यान रहता है। हाल ही में कई सारे फोन भी इस कीमत पर लॉन्च किए गए हैं। इस सेगमेंट के स्मार्टफोन में भी अब अच्छा कैमरा, बड़ी बैटरी और डेली यूज के लिए अच्छी परफॉरमेंस वाला प्रोसेसर  देखने मिल जाता है। यदि आप भी 10 हजार से कम कीमत में किसी बढ़िया स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कम कीमत वाले टॉप-5 स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं। 

Top Five Smartphone Under 10000 Check Price and Specifications in Hindi
Redmi A1 Plus - फोटो : अमर उजाला

Redmi A1+ 8,449 रुपये
रेडमी ए1 प्लस को 8,449 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी तक LPDDR4X रैम और 32 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में 8 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की  बैटरी और 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन के साथ डुअल सिम कार्ड सपोर्ट, प्री-इंस्टॉल एफएम रेडियो और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। 

Top Five Smartphone Under 10000 Check Price and Specifications in Hindi
Realme C33 - फोटो : अमर उजाला

Realme C33 - 8,975 रुपये
Realme C33 में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। फोन में Unisoc T612 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। Realme C33 में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल और दूसरा लेंस 0.3 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5000mAh बैटरी पैक की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Five Smartphone Under 10000 Check Price and Specifications in Hindi
Poco C51 - फोटो : अमर उजाला
POCO C51 

पोको के इस फोन को 7,799 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G36 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम और 64 जीबी की स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल और दूसरा लेंस वीजीए है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 10W की चार्जिंग मिलती है। फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है। 

विज्ञापन
Top Five Smartphone Under 10000 Check Price and Specifications in Hindi
Moto G31 - फोटो : Flipkart
Moto G31- 9,499 रुपये

Moto G31 में 60Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है। 10 हजार से कम कीमत में इसे सबसे अच्छा डिस्प्ले वाला फोन कहा जाएगा। फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। Moto G31 में 5000mAh की बैटरी पैक की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed