आज से एक साल पहले तक साल 2जीबी और 3जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले स्मार्टफोन पॉपुलर थे, लेकिन अब कंपनियां 4जीबी से लेकर 12 जीबी कैम वाले स्मार्टफोन बाजार में उतार चुकी हैं। वहीं आम जनता में इन दिनों 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन ज्यादा पॉपुलर हैं। वहीं कंपनियां भी ज्यादातर फोन को इसी स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च कर रही हैं।
10 हजार से कम कीमत वाले ये स्मार्टफोन आते हैं 4जीबी रैम, 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Moto E6S
मोटोरोला ने सोमवार को शाओमी, वीवो और ओपो जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए मोटो ई6एस को लॉन्च किया, जिसकी कीमत मात्र 7,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो यह लेटेस्ट एंड्रॉयड पाई 9 और स्टॉक इंटरफेस पर काम करेगा। इस फोन में 6.1 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 720X1560 पिक्सल होगा। इस फोन के डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 80 प्रतिशत है। ग्राहकों को मोटो ई6एस में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 एसओसी और 4जीबी रैम मिलेगी।
फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। यूजर्स इस फोन के 8 मेगापिक्सल वाले कैमरे के साथ सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही इस फोन में 3,000 एमएएच बैटरी मिलेगी, जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होगी।
-
एंड्रॉयड पाई 9
-
6.1 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले
-
13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा
-
8 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
-
3,000 एमएएच की बैटरी, 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग
-
2.0GHz मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टाकोर प्रोसेसर
-
फिंगरप्रिंट सेंसर (बैक)
Coolpad Note 8
कूलपैड ने लोगों के बजट को ध्यान में रखकर बीते वर्ष इस फोन को लॉन्च किया था। ग्राहक इस फोन को 7,158 रुपये में खरीद सकते हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 के साथ डुअल सिम सपोर्ट और 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले प्लस मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। कूलपैड नोट 8 में 1.5GHz का मीडियाटेक MTK6750T क्वॉडकोर प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए इसमें माली T860-MP2 GPU दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।
कूलपैड नोट 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है और दूसरा कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें फेस ब्यूटी और बैकग्राउंड ब्लर जैसे कई फीचर्स हैं। कूलपैड नोट 8 में 4000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, 3.5mm ऑडियो जैक, लाइट सेंसर और जीपीएस है। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।
-
एंड्रॉयड ओरियो 8.0
-
1.5GHz मीडियाटेक एमटीके6750 टी क्वाडकोर प्रोसेसर
-
16 मेगापिक्सल + 0.3 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा
-
8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
-
4000 एमएएच की बैटरी
Lenovo K9 Note 4
ग्राहक इस फोन को मात्र 7,565 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 5.99 इंच की फुल स्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 720X1440 पिक्सल होगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वाल कॉम स्नैपड्रैगन एम40 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर हैं। ग्राहक 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
-
1.8 GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 450
-
फिंगर प्रिंट सेंसर
-
एंड्रॉयड 8.0 ऑरियो
-
16 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का कैमरा
-
फ्रंट कैमरा 8 मैगापिक्सल
-
3760 एमएएच की बैटरी
Realme 3i
चीनी कंपनी रियलमी ने जुलाई में 3आई (Realme 3i) स्मार्टफोन को 7,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। वहीं लोगों ने इस फोन को बहुत पसंद किया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.22 इंच की एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडिया हीलियो P60 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम और 64GB की स्टोरेज मिलेगी। वहीं इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इस फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट मिलेगा यानी एक बार में आप दो सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। फोन में 4,230mAh की बैटरी की दी गई है।
-
2.0Ghz मीडिया हीलियो पी60 एसओसी
-
6.22 इंच की एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले
-
13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का रिअर कैमरा
-
फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल
-
फिंगरप्रिंट सेंसर
-
4,230 एमएएच की बैटरी