तकनीक के दौर में स्मार्टफोन को लेकर चल रही जंग अब मोबाइल से स्मार्ट टीवी तक आ पहुंची है। स्मार्ट टीवी की शुरुआत सबसे पहले एलजी, सोनी, सैमसंग और वीडियोकॉन जैसी कंपनियों ने की थी। तब इन टीवी की कीमतें आसमान छू रही थीं। वहीं, कुछ साल पहले तक लोगों को स्मार्ट टीवी खरीदने से पहले सौ बार सोचना पड़ता था।
आने वाले हैं कई सस्ते स्मार्ट टीवी, Motorola TV, Mi TV और OnePlus TV में मिलेंगे ये फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनप्लस टीवी
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस इस महीने के आखिर में वनप्लस टीवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस टीवी से जुड़ी कई जानकारी लीक हो चुकी हैं, जिनमें लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। लीक रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस टीवी 28 सितंबर को लॉन्च होगा।
वनप्लस टीवी की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने पहले ही साफ कर दिया है कि 55 इंच के क्यूएलईडी (QLED) डिस्प्ले के साथ वनप्लस टीवी लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस टीवी में बेहतर कलर, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट के लिए डॉल्बी विजन देगी। इसके अलावा क्वॉन्टम डॉट तकनीक से लेस क्यूएलईडी डिस्प्ले भी दिया जाएगा। खबरों के मुताबिक वनप्लस टीवी को मीडियाटेक एमटी5670 क्वॉड कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।
कंपनी के सीईओ पीट लाऊ ने कहा था कि वनप्लस टीवी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। यूजर्स को इस टीवी में 8 स्पीकर्स का सपोर्ट मिलेगा, जो कि 50 वॉट का आउटपुट देंगे। वनप्लस टीवी की कीमतों के बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, वनप्लस टीवी की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये से लेकर 49,999 रुपये तक होगी।
एमआई टीवी
भारतीय बाजार में अपनी धाक जमाने के लिए शाओमी ने फोन के बाद स्मार्ट टीवी की सीरीज को पेश किया था। वहीं, इन स्मार्ट टीवी की कीमतें लोगों के बजट में फिट हैं। हाल ही में शाओमी ने पांच साल पूरे होने की खुशी में एमआई एलईडी टीवी 4ए प्रो और एमआई एलईडी टीवी 4सी प्रो की कीमतों में कटौती की है। ग्राहक अब 4ए प्रो को 12,499 रुपये और 4सी प्रो को 21,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
एमआई टीवी के स्पेसिफिकेशन
एमआई टीवी 4ए प्रो में 32 इंच का एलईडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1366X768 पिक्सल है। इसके साथ ही कंपनी ने इस टीवी में साउंड के लिए 20 वॉट के शानदार स्पीकर्स दिए हैं। वही इस टीवी में कॉर्टेक्स ए53 क्वॉड कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। ग्राहक शाओमी के इस टीवी से जी5, ऑल्ट बालाजी और वूट जैसे एप्स के कंटेंट को एक्सेस कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस टीवी में यूएसबी और एचडीएमआई जैसे फीचर्स दिए हैं।
वहीं एमआई 4सी प्रो में शानदार डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिजॉल्यूशन 1368X768 पिक्सल है। वहीं, कंपनी ने इस टीवी में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी है। साथ ही इसमें 64 बिट क्वॉड कोर का प्रोसेसर दिया है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Mali T450 जीपीयू ग्राफिक कार्ड के साथ कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3 एचडीएमआई पोर्ट और 2 यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा ग्राहक 20 वॉट के स्टीरियो स्पीकर्स के साथ वीडियो कंटेंट का लुत्फ उठा सकेंगे।