{"_id":"5d00f4b0bdec22078775d8cc","slug":"sony-india-launched-waterproof-srs-xb32-and-srs-xb22-bluetooth-speakers-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनी ने लांच किए वाटरप्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर, 24 घंटों तक बजेंगे नॉन-स्टॉप!","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
सोनी ने लांच किए वाटरप्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर, 24 घंटों तक बजेंगे नॉन-स्टॉप!
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 12 Jun 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
SONY XB22, XB32 Bluetoooth Speakers
- फोटो : SONY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनी ने पोर्ट्बल स्पीकर रेंज में नए प्रोडक्ट्स लांच किए हैं। ये खास ब्लूटूथ स्पीकर मिनी पार्टीज या घर की पार्टीज के लिए बनाए गए हैं और इनकी खासियत यह है कि इनमें एक्स्ट्रा बास दिया गया है। साथ ही इनकी बैटरी लाइफ भी जबरदस्त है।
IP67 की रेटिंग
2 of 5
SONY Bluetoooth Speakers
- फोटो : SONY
सोनी ने एक्स्ट्रा बास कैटेगरी में लांच SRS-XB22 की कीमत 7,490 रखी गई है। वहीं यह डस्टप्रूफ होने के साथ वाटरप्रूफ भी हैं औप इसमें IP67 की रेटिंग दी गई है। पुराने मॉडल्स की तरह XB22 में पार्टी लाइट्स दी गई हैं, जो म्यूजिक प्ले करने के साथ ही एक्टिवेट हो जाती हैं। वहीं यूजर्स लाइटिंग पैटर्न और साउंड मोड्स बदलने के लिए यूजर सोनी म्यूजिक एप डाउनलोड कर सकते हैं।
XB22 में बिल्ट-इन वॉयस असिस्टेंट का फीचर
3 of 5
SONY XB22 Bluetoooth Speakers
- फोटो : SONY
XB22 में बिल्ट इन वॉयस असिस्टेंट का भी फीचर दिया गया है, जो एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइसेज पर काम करेगा। इसका मतलब यह हुआ कि यूजर गूगल असिस्टेंट या सिरी को स्पीकर के जरिए एक्सेस कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
XB32 की कीमत 10,990 रुपये
4 of 5
SONY XB32 Bluetoooth Speakers
- फोटो : SONY
वहीं XB22 के साथ सोनी ने XB32 भी लांच किया है, जिसकी कीमत 10,990 रुपये है। साइज में यह XB22 से बड़ा है और इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर दिए गए हैं। XB32 में मल्टी कलर लाइन में एलईडी लाइट्स दी हैं, जिन्हें एप की मदद से कस्टमाइज्ड किया जा सकता है। XB32 की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें लंबी बैटरी लाइफ दी गई है और सिंगल चार्ज पर यह 24 घंटे तक चल सकती है। जबकि XB22 की बैटरी लाइफ 12 घंटे की है।
विज्ञापन
चार रंगों में लांच
5 of 5
Sony Bluetooth Speakers
- फोटो : SONY
XB22 को चार रंगों काले, लाल, नीले और हरे रंग में लांच किया गया है। जबकि XB32 को तीन रंगों काले नीले और लाल रंग में लांच किया गया है। दोनों स्पीकर 15 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।