ट्रांजिशन होल्डिंग के सब-ब्रांड टेक्नो (Tecno) के तीन स्मार्टफोन की कीमत में कटौती हुई है। टेक्नो के जिन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है उनमें Camon iAce 2x, Camon iSky 3 और Camon i4 (2+32GB) शामिल हैं। तीनों फोन की कीमत में 600 रुपये तक की कटौती हुई है। बता दें कि इनमें से Camon i4 को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। टेक्नो कैमन आई4 लॉन्चिंग के दौरान भारत में बिकने वाला सबसे सस्ता तीन रियर कैमरे वाला फोन था।
Tecno के इन तीन स्मार्टफोन की कीमतों में हुई कटौती, अब शुरुआती कीमत 7,299 रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटौती के बाद टेक्नो के तीनों फोन की कीमत
कटौती के बाद CAMON iACE2x की कीमत 7,299 रुपये, CAMON iSKY3 की कीमत 7,999 रुपये और CAMON i4 के 2+32GB वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा इन तीनों फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और 50 जीबी तक एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा।
Tecno Camon i4 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित हाई ओएस मिलेगा। इस फोन में 6.2 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले में आपको वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। फोन के 2 जीबी व 3 जीबी रैम वेरियंट में मीडियाटेक का क्वॉडकोर हीलियो ए22 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम वेरियंट में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर मिलेगा।
Tecno Camon i4 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो तीनों वेरियंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और उसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है जो कि 120 डिग्री वाइड एंगल है। वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। कैमरे के साथ आपको क्वॉड फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरे के साथ आपको बोकेह, एआर स्टीकर्स समेत कई फीचर्स मिलेंगे।
Tecno Camon i4 की कनेक्टिविटी
फोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एसडी कार्ड के लिए अलग से स्लॉट, फिंगरप्रिंट सेंसर, एआई फेस अनलॉक, एफएम रेडियो और 3500mAh की बैटरी है जो रॉकेट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।