फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जर्मनी की इस कंपनी ने भारत में लॉन्च किया 32 इंच का स्मार्ट टीवी, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये

Wed, 29 Jan 2020 01:09 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 29 Jan 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Telefunken launches 32inch HD Ready Smart TV TFK32QS with Bluetooth Technology at Rs 9990
Telefunken - फोटो : amar ujala

भारत में स्मार्ट टीवी का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में जर्मनी की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Telefunken ने भारत में अपना नया स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। Telefunken ने भारत में वीडियोटेक्स इंटरनेशनल के साथ साझेदारी के तहक अपना 32 इंच का एचडी रेडी स्मार्ट टीवी TFK32QS पेश किया है। Telefunken के इस टीवी की बिक्री ऑफलाइन स्टोर से हो रही है।

Telefunken launches 32inch HD Ready Smart TV TFK32QS with Bluetooth Technology at Rs 9990
Telefunken - फोटो : Telefunken

Telefunken ने पिछले चार महीनों में भारत में आठ से ज्यादा टीवी पेश किए हैं जिनमें एचडी, फुल एचडी, 4के अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी शामिल हैं। TFK32QS में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें क्वॉडकोर प्रोसेसर है हालांकि कंपनी ने प्रोसेसर का नाम नहीं बताया है। इस टीवी में एक जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

Telefunken launches 32inch HD Ready Smart TV TFK32QS with Bluetooth Technology at Rs 9990
Telefunken - फोटो : Telefunken

इस टीवी में ‘Streamwall UI’ का भी सपोर्ट है जिसकी मदद से यूजर्स फ्री में 17,00,000 से अधिक घंटे ऑफिशियल एप्स पर वीडियो देख सकेंगे। इस टीवी के साथ मूवी बॉक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा जिसमें 7,000 से अधिक फिल्में होंगी। इस टीवी पर हॉटस्टार, जी5, सोनी लिव, वूट, अल्ट बालाजी और जियो सिनेमा जैसे एप्स का सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Telefunken launches 32inch HD Ready Smart TV TFK32QS with Bluetooth Technology at Rs 9990
Telefunken - फोटो : Telefunken

इस टीवी में 32 इंच की एचडी रेडमी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। टीवी में 16.7 मिलियन रंग मिलेंगे। टीवी का पैनल एप्लस ग्रेड का है। इसके अलावा टीवी में सिनेमा और क्रिकेट मोड अलग से दिया गया है। टीवी में 20 वॉट का स्पीकर है जिसमें पांच ऑडियो मोड्स दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Telefunken launches 32inch HD Ready Smart TV TFK32QS with Bluetooth Technology at Rs 9990
Telefunken - फोटो : Telefunken

इसमें ब्लूटूथ का भी सपोर्ट है। ऐसे में आप ब्लूटूथ स्पीकर को भी टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। टीवी में दो HDMI, दो USB और एक ऑप्टिकल आउटपुट पोर्ट दिया गया है। टीवी में एयर माउस और स्क्रीन मिरर फीचर भी दिया गया है। टीवी के साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed