Upcoming Phone: अगले सात दिन में भारत में लॉन्च होंगे ये पांच दमदार फोन, फीचर्स से लेकर कैमरा तक जानें सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनप्लस के OnePlus Nord 3 को 5 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord 3 की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये हो सकती है। OnePlus Nord 3 में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली 6.74 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ 16 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो OnePlus Nord 3 5G को अलर्ट स्लाइडर बटन के साथ पेश किया जाएगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा।
वनप्लस Nord 3 के साथ अपने किफायती फोन OnePlus Nord CE 3 5G को भी लॉन्च करने वाला है। OnePlus Nord CE 3 5G में अलर्ट स्लाइडर बटन नहीं मिलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 80W की वायर SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा।
स्मार्टफोन ब्रांड iQoo भी भारत में अपने नए गेमिंग फोन iQoo Neo 7 Pro 5G का लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन 4 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसमें स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर होगा। लीक्स के अनुसार, iQoo Neo 7 Pro 5G की कीमत 35,000 रुपये के आसपास हो सकती है। फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा भी देगा। फोन की माइक्रोसाइट अमेजन पर भी लाइव हो गई है।
सैमसंग अगले हफ्ते, 7 जुलाई को भारत में अपने मध्यम रेंज फोन Samsung Galaxy M34 5Gस्मार्टफोन को लॉन्च कर रहा है। इस फोन में 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगी। कंपनी का दावा है कि Galaxy M34 5G में डिस्प्ले के साथ विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी भी शामिल होगी, जो एक नया एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 6000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।