वीवो ने अपनी जेड सीरीज का विस्तार करते हुए भारत में पिछले सप्ताह ही Vivo Z1x लॉन्च किया है। यह फोन वीवो जेड1 का अपग्रेडेड वर्जन है। इससे पहले कंपनी ने एस सीरीज के तहत एस1 पेश किया था। Vivo Z1x को कई सारे बदलाव के साथ बाजार में उतारा गया है। एक लंबे इंतजार के बाद वीवो ने आखिरकार Vivo Z1x में सी-टाइप चार्जिंग दे ही दी है। आज यानी 13 सितंबर को वीवो जेड1एक्स की पहली सेल है। Vivo Z1x को आज दोपहर 12 बजे वीवो के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
Vivo Z1x की पहली सेल आज, इसमें है 48 मेगापिक्सल का कैमरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्प्ले और डिजाइन
इस फोन में 6.3 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन के पीछे वाले पैनल पर ग्लास दिया गया है। फोन में आपको एंटी फ्लिकर भी मिलता है। इसके अलावा वीवो जेड1एक्स में डार्क मोड और वाइडवाइन एल1 का सपोर्ट है। ऐसे में आप अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स के एचडी वीडियो आराम से देख सकेंगे। फोन के बायीं ओर गूगल असिस्टेंट बटन और सिम कार्ड ट्रे है। जबकि दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। नीचे की ओर टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और स्पिकर ग्रिल है।
कैमरा
वीवो जेड1एक्स के कैमरे की बात करें तो इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 582 सेंसर है। वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल के लिए और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए दिया गया है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ आपको एआई नाइट मोड, बैकलाइट एचडीआर और पोट्रेट लाइट इफेक्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
रैम, स्टोरेज और प्रोसेसर
जहां तक रैम का सवाल है तो इस फोन में आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। वीवो जेड1 एक्स दो वेरियंट में मिलेगा जिनमें 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट शामिल हैं। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर मिलेगा। बता दें कि यही प्रोसेसर जेड1 प्रो में भी था।
बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में 4500 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ 22.5 वॉट के वीवो फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 30 मिनट में यह फोन 50 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसके जरिए फोन को सिर्फ 0.48 सेकेंड में अनलॉक किया जा सकता है। फोन में फेस अनलॉक भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में शानदार गेमिंग के लिए अल्ट्रा गेमिंग मोड भी दिया गया है। गेमिंग के लिए फोन में डू नॉट डिस्टर्ब मोड भी मिलेगा।