फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Galaxy Fold समेत दुनिया के मुड़ने वाले छह स्मार्टफोन, लाखों में है कीमत, मिलेंगे छह कैमरे

Sat, 05 Oct 2019 09:25 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 05 Oct 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
Worlds top foldable smartphones including galaxy fold and Huawei Mate X
foldable smartphones - फोटो : social media

एक साल पहले तक स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों की पूरा ध्यान मल्टीपल कैमरे वाले फोन पर था लेकिन अब उनकी च्वाइस बदल गई है। सैमसंग से लेकर हुवावे और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां अब फोल्डेबल यानी मुड़ने वाले स्मार्टफोन बाजार में उतारने लगी हैं। सैमसंग ने हाल ही में भारत में गैलेक्सी फोल्ड को रुपये में पेश किया है जिसकी कीमत एक लाख 64 हजार 999 रुपये है। तो आइए आज छह फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Worlds top foldable smartphones including galaxy fold and Huawei Mate X
samsung galaxy fold - फोटो : amar ujala

Samsung Galaxy Fold
गैलेक्सी फोल्ड (Samsung Galaxy Fold) में इस फोन में 7.3 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया है। फोल्ड होने के बाद इस फोन की स्क्रीन का साइज 4.6 इंच का हो जाती है। फोन में 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। गैलेक्सी फोल्ड में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। 

Worlds top foldable smartphones including galaxy fold and Huawei Mate X
samsung galaxy fold - फोटो : amar ujala

कंपनी ने इस फोन में शानदार सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। दूसरी तरफ जब इस फोन को अनफोल्ड किया जाएगा, तो ग्राहकों इसमें 10 और 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इस फोन की कीमत 1,64,999 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds top foldable smartphones including galaxy fold and Huawei Mate X
huawei mate x - फोटो : T3ch Town / Twitter

Huawei Mate X
इस फोन में 8 इंच की रैपअराउंड ओएलईडी मेन डिस्प्ले मिलेगा, जो फोल्ड होकर 6.6 इंच का हो जाएगा। साथ ही इस फोन को एंड्रॉयड 9 पाई का सपोर्ट मिलेगा। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 40 मेगापिक्सल, 16 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल क लेंस हैं। इसमें 4,500 mAh की बैटरी है जो 55 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कंपनी का नया Kirin 980 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें ग्राफिक्स के लिए माली G76 मिलेगा। यह प्रोसेसर 5जी को भी सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Worlds top foldable smartphones including galaxy fold and Huawei Mate X
Surface Duo - फोटो : Twitter

Microsoft Surface Duo
दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने ग्लोबल लेवल पर फोल्डेल फोन Surface Duo को पेश किया है। कंपनी ने इस फोन से पर्दा उठाया है, लेकिन आम ग्राहकों के लिए इसकी सेल शुरू नहीं हुई है। इसके साथ ही इस फोन को 5.6 इंच के दो डिस्प्ले हैं, जो बीच में से किताब की तरह मुड़ते हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने इस फोन की कीमत को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं साझा की है और ना ही फीचर्स के बारे में अभी कोई डीटेल्स है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed