{"_id":"5c860e88bdec221460791e23","slug":"xiaomi-mi-a2-price-drop-in-india-now-starts-from-rs-11-999","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाओमी के इस दमदार स्मार्टफोन की कीमत में हुई 5 हजार रुपये की कटौती","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
शाओमी के इस दमदार स्मार्टफोन की कीमत में हुई 5 हजार रुपये की कटौती
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Xiaomi MI A2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नए साल की शुरुआत से ही चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी भारत में अपने स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर रही है। शाओमी ने अभी तक रेडमी वाय2, एमआई ए2 जैसे कई स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। वहीं अब शाओमी ने एक बार फिर Mi A2 की कीमत में कटौती की है। आइए जानते हैं।
2 of 6
Xiaomi MI A2
शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके एमआई ए2 की कीमत में कटौती की जानकारी दी है। एमआई ए2 की शुरुआती कीमत अब 11,999 रुपये हो गई है जो भारत में लॉन्चिंग के दौरान 16,999 रुपये थी। वहीं इस फोन के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट कीमत 15,999 रुपये है।
3 of 6
Xiaomi MI A2
नई कीमत के साथ शाओमी एमआई ए2 को एमआई की वेबसाइट, एमआई स्टोर, अमेजन और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। बता दें कि एमआई ए2, एमआई ए1 का अपग्रेडेड वर्जन है और इसे पिछले साल अगस्त में भारत में लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Xiaomi Mi A2
एमआई ए2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.99 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन में 4 जीबी/6 जीबी रैम और 64 जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिल रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
Xiaomi Mi A2
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12+20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन के साथ बैक कवर भी फ्री में मिलेगा। इस फोन के साथ ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। इस फोन में भी एंड्रॉयड वन मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।