{"_id":"5ff58a7f3c4e1a1c591d272e","slug":"xiaomi-mi-tv-price-hike-upto-rs-3000-including-mi-tv-4a-mi-tv-4a-pro-mi-tv-4x-and-mi-tv-horizon-edition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Xiaomi के सात Smart TV एक साथ हुए महंगे, 3000 रुपये तक बढ़ी कीमतें","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Xiaomi के सात Smart TV एक साथ हुए महंगे, 3000 रुपये तक बढ़ी कीमतें
पिछले महीने ही खबर आई थी कि नए साल में स्मार्ट टीवी और एलईडी टीवी की कीमतें बढ़ने वाली हैं, लेकिन उस दौरान तक एक-दो कंपनियों ने ही कीमतों के बारे में जानकारी दी थी लेकिन अब शाओमी ने पहली बार आधिकारिक तौर पर अपने सात टीवी मॉडल्स की कीमतों में इजाफे का एलान कर दिया है। शाओमी के टीवी की कीमतों में 3,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है। आइए जानते हैं।
2 of 5
Xiaomi Mi tv
आपको बता दें कि Xiaomi के टीवी को नई कीमतों के साथ उसकी वेबसाइट पर देखा जा सकता है। शाओमी टीवी के जिन मॉडल्स की कीमतों में इजाफा हुआ है उनमें Mi TV 4A, Mi TV 4A Pro, Mi TV 4X और Mi TV Horizon Edition शामिल हैं।
3 of 5
Mi LED Smart TV 4A PRO
- फोटो : Flipkart
Mi TV 4A Pro के 32 इंच के वेरियंट की कीमत अब 14,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 13,999 रुपये थी। Mi TV 4A Horizon Edition के 32 इंच मॉडल की कीमत अब 15,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 14,499 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mi TV 4A
बात 43 इंच के Mi TV 4A की करें तो पहले इस मॉडल को 22,499 रुपये में बेचा जाता था, लेकिन अब इसकी कीमत 24,999 रुपये कर दी गई है। वहीं 43 इंच के Mi TV Horizon Edition की कीमत अब 25,99 रुपये हो गई है जो कि पहले 23,499 रुपये थी।
विज्ञापन
5 of 5
Mi TV 4X
- फोटो : अमर उजाला
Mi TV 4X के 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच के मॉडल में 3,000 रुपये का इजाफा हुआ है। 43 इंच मॉडल को अब 28,999 रुपये में, जबकि इसके 50 इंच और 55 इंच मॉडल को क्रमश: 34,999 और 39,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।