फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए Redmi 7A पर मिलेगी 1,000 रुपये की छूट, कंपनी दे रही 2 साल की वारंटी

Thu, 04 Jul 2019 12:52 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 04 Jul 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
xiaomi redmi 7a launched in India with two years of warranty, know price and specifications
xiaomi redmi 7a - फोटो : TWITTER

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में अपना एक बजट स्मार्टफोन Redmi 7A लॉन्च कर दिया है। इससे पहले रेडमी 7ए को चीन में लॉन्च किया था। रेडमी 7ए पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी 6ए का अपग्रेडेड वर्जन है। इससे पहले रेडमी ए-सीरीज के तहत 4ए, रेडमी 5ए और रेडमी 6ए फोन लॉन्च किये जा चुके हैं।

xiaomi redmi 7a launched in India with two years of warranty, know price and specifications
redmi 7a - फोटो : TWITTER

Redmi 7A की स्पेसिफिकेशन

रेडमी 7ए के फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में आपको डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 ऑपरेटिंंग सिस्टम मिलेगा। रेडमी 7ए में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिलेगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। कंपनी ने लॉन्चिंग इवेंट में बताया कि रेडमी 7ए स्प्लैशप्रूफ है। ऐसे में बरसात के मौसम में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 16जीबी /32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। 

xiaomi redmi 7a launched in India with two years of warranty, know price and specifications
Redmi 7A - फोटो : TWITTER

रेडमी 7ए का कैमरा और कनेक्टिविटी

Redmi 7A में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फ्रंट कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलेगा। रेडमी 7ए की बैटरी और कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
xiaomi redmi 7a launched in India with two years of warranty, know price and specifications
Redmi 7A - फोटो : TWITTER

रेडमी 7ए में तीन कार्ड स्लॉट दिए गए हैं। ऐसे में आप एक साथ दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा इस फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ भी मिलेंगे। इस फोन में एफएम रेडियो भी दिया गया है।

विज्ञापन
xiaomi redmi 7a launched in India with two years of warranty, know price and specifications
Redmi 7A - फोटो : TWITTER

रेडमी 7ए की कीमत

फोन की कीमतों की बात करें, तो रेडमी 7ए का 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये है, लेकिन जुलाई महीने तक इस फोन को 200 रुपये की छूट के साथ 5,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये है, वहीं जुलाई ऑफर में इसे 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री 11 जुलाई से एमआई होम, एमआई के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट से होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed