फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाओमी के सबसे सस्ते डुअल कैमरे वाले फोन रेडमी वाय2 की सेल आज, मिलेंगे ये ऑफर्स

Tue, 12 Jun 2018 12:58 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Y2 Goes to Sale for the First Time in India Today via Amazon
Xiaomi Redmi Y2

शाओमी ने पिछले सप्ताह ही भारत में अपना नया डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन रेडमी वाय2 पेश किया है। शाओमी का यह भारत में लॉन्च होने वाला सबसे सस्ता डुअल कैमरा फोन है। रेडमी वाय2 पिछले साल लॉन्च हुए रेड़मी वाय1 का अपग्रेेडेड वर्जन है। रेडमी वाय2 की आज यानि 12 जून 2018 को अमेजॉन पर पहली बार फ्लैश सेल होगी।

Xiaomi Redmi Y2 Goes to Sale for the First Time in India Today via Amazon
Xiaomi Redmi Y2

सेल की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। फोन के साथ कई सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड से फोन खरीदने पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही रेडमी वाई2 के खरीदारों को एयरटेल की ओर से 1,800 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 240 जीबी डाटा भी मुफ्त में मिलेगा।

Xiaomi Redmi Y2 Goes to Sale for the First Time in India Today via Amazon
Xiaomi Redmi Y2

इस फोन में डुअल सिम, 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32जीबी/64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Y2 Goes to Sale for the First Time in India Today via Amazon
xiaomi redmi y2

वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो AI सपोर्ट के साथ आता है। फोन मे फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी वाय2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है।

विज्ञापन
Xiaomi Redmi Y2 Goes to Sale for the First Time in India Today via Amazon
xiaomi redmi y2

फोन के साथ 3 कार्ड स्लॉट मिलेंगे यानि आप एक बार में 2 सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।शाओमी रेडमी एस2 के पैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा। फोन के 3Gb/32GB वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed