फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Redmi Y2, आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 और हॉनर 7सी की बोलती कर देगा बंद?

Fri, 08 Jun 2018 12:46 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 08 Jun 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Y2 vs Honor 7C vs  Asus Zenfone Max Pro M1, price, feature and camera
Xiaomi Redmi Y2 vs Honor 7C vs Asus Zenfone Max Pro M1

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी वाय2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बाजार के मुताबिक डुअल कैमरे वाले इस फोन की कीमत का भी पूूरा ख्याल रखा है। इस फोन की सीधी टक्कर आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 और हॉनर 7सी होगी। तो आइए देखते हैं इन तीनों फोन में कौन किस पर भारी पड़ रहा है।

Xiaomi Redmi Y2 vs Honor 7C vs  Asus Zenfone Max Pro M1, price, feature and camera
xiaomi redmi y2

शाओमी रेडमी वाय2
इस फोन में डुअल सिम, 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32जीबी/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो AI सपोर्ट के साथ आता है। फोन मे फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी एस2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के साथ 3 कार्ड स्लॉट मिलेंगे यानि आप एक बार में 2 सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। शाओमी रेडमी एस2 के पैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा। फोन के 3Gb/32GB वेरियंट की  कीमत 9,999 रुपये और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।

Xiaomi Redmi Y2 vs Honor 7C vs  Asus Zenfone Max Pro M1, price, feature and camera
Honor 7C

हॉनर 7सी
Honor 7C में 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 3GB+32GB व 4GB+64GB स्टोरेज है। फोन में डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, 4जी वीओएलटीई, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है। हॉनर 7सी के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Y2 vs Honor 7C vs  Asus Zenfone Max Pro M1, price, feature and camera
Asus Zenfone Max Pro M1

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1
फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले है, स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोन में रियर पर डुअल कैमरा (13+5 मेगापिक्सल) है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। यह फोन 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी, कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11, ब्लूटूथ 4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक है। फोन के के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। अगली स्लाइड में जानें कौन है विजेता?

विज्ञापन
Xiaomi Redmi Y2 vs Honor 7C vs  Asus Zenfone Max Pro M1, price, feature and camera
Xioami RedMi Y2 - फोटो : Pradeep Pandey

अब विजेता की बात करें तो तीनों फोेन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है यानि तीनों कैमरे के साथ आप बैकग्राउंड ब्लर वाले फोटो क्लिक कर सकते हैं। कीमत के मामले में हॉनर 7सी और शाओमी रेडमी वाय2 समान हैं। फ्रंट कैमरे के मामले में शाओमी ऊपर है। ऐसे में कम कीमत और ज्यादा फीचर्स के साथ शाओमी का रेडमी वाय2 स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed