फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2020: इस साल भारत में लॉन्च हुए सभी 5G स्मार्टफोन की लिस्ट, शुरुआती कीमत 20,999 रुपये

Sat, 05 Dec 2020 06:15 PM IST
pradeep pandey प्रदीप पाण्डेय
Updated Sat, 05 Dec 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2020 Top 5g smartphone launched in India this year full list
Top 5g smartphone launched in India - फोटो : Amar Ujala

साल 2020 खत्म होने को है। साल 2020 ने दुनिया को बहुत गम दिए हैं, लेकिन कई ऐसे बदलाव भी हुए हैं जो जिनके होने की उम्मीद अगले पांच सालों में की जा रही थी। 2020 में टेक्नोलॉजी एक नए मुकाम पर पहुंची है। रोलिंग फोन से लेकर 5जी स्मार्टफोन तक कई नए इवोवेशन इस साल देखनो को मिले हैं। वैसे तो भारत में अभी 5जी नेटवर्क नहीं है लेकि इस साल भारत में करीब 15 से अधिक 5जी स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट...

Year Ender 2020 Top 5g smartphone launched in India this year full list
iQOO 3 review - फोटो : amar ujala

iQoo 3

iQOO 3 में 6.44 इंच की डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज है। iQOO 3 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा यूजर्स को फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है।

Year Ender 2020 Top 5g smartphone launched in India this year full list
Realme X50 Pro 5G - फोटो : realme
Realme X50 Pro

इसी साल फरवरी में रियलमी ने भारत में अपना सबसे महंगा और पहला 5जी स्मार्टफोन Realme X50 Pro 5G लॉन्च किया था। Realme X50 Pro 5G में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865, 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और चार रियर कैमरे हैं जिनमें से मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है। फोन में डुअल सेल्फी कैमरा है जिसमें 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के लेंस शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2020 Top 5g smartphone launched in India this year full list
Oppo Reno 4 Pro - फोटो : amarujala

Oppo Reno 4 Pro
Oppo Reno 4 Pro में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम 720G स्नैपड्रैगन प्रोससर, 8 जीबी तक रैम, 128 जीबी की स्टोरेज और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें पहला लेंस 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल मोनो लेंस मिलेगा। 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। 

विज्ञापन
Year Ender 2020 Top 5g smartphone launched in India this year full list
Vivo V20 Pro 5G - फोटो : Amar Ujala

Vivo V20 Pro 5G
Vivo V20 Pro में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की क्वालिटी एमोलेड है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर 5जी प्रोसेसर है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।  इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL GW1 सेंसर है जिसका अपर्चर f/1.89 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस है जिसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में डुअल सेल्फी लेंस है जिसमें मेन लेंस 44 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed