सब्सक्राइब करें

मैग्नीबर रैंसमवेयर: गूगल क्रोम यूजर्स अभी अपडेट न करें ब्राउजर, सिस्टम में आ रहा है नया वायरस, जानिए इससे बचने का तरीका

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 17 Jan 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
google chrome and microsoft edge users do not update your browser hackers targeting your deta by Magniber Ransomware
मैग्नीबर रैंसमवेयर चुरा रहा आपका डाटा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

अक्सर लोग अपने कम्प्यूटर, स्मार्टफोन या दूसरे डिवाइस को अपडेट करते रहते हैं। इससे उसका सिक्योरिटी लेवल अपडेट होता है। साथ ही वायरस या मालवेयर अटैक का खतरा कम हो जाता है। जानकार भी हमेशा डिवाइस को अपडेट करने की सलाह देते हैं, लेकिन हैकर्स ने इसमें भी हैकिंग का एक नया पैंतरा ढूंढ निकाला है। पिछले कुछ दिनों से क्रोम पर एक स्कैम चल रहा है, जो यूजर्स को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। अब गूगल के क्रोम ब्राउजर के अपडेट से लोगों के सिस्टम हैक हो रहे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो, गूगल क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज को अपडेट करने के बाद सिस्टम में मैग्नीबर रैंसमवेयर आ रहा है। ये यूजर के डेटा को नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में आपको काफी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है और इन दोनों ब्राउजर पर अपडेट दिखाई देता है, तो उसे बिल्कुल भी अपडेट न करें। आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या है मैग्नीबर रैंसमवेयर और इससे कैसे सुरक्षित रहें... 

Trending Videos
google chrome and microsoft edge users do not update your browser hackers targeting your deta by Magniber Ransomware
मैग्नीबर रैंसमवेयर चुरा रहा आपका डाटा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
क्या है नुकसान ?
  • दरअसल, मैग्नीबर रैंसमवेयर मोबाइल या सिस्टम को अपडेट करने के बाद, आपके डिवाइस में आ जाता है और बैकग्राउंड में जाकर एक्टिव हो जाता है। इसके बाद आपके सिस्टम या डिवाइस में मौजूद सभी फाइल्स का एन्क्रिप्शन बनाने लगता है और आपको पता भी नहीं चलता। मैग्नीबर रैंसमवेयर का काम पूरा होने के बाद यूजर्स कोई भी फाइल ओपन नहीं कर पाते। यहां से हैकर्स का असली खेल शुरू होता है और वो डेटा चुराकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
google chrome and microsoft edge users do not update your browser hackers targeting your deta by Magniber Ransomware
मैग्नीबर रैंसमवेयर चुरा रहा आपका डाटा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
क्या है मैग्नीबर रैंसमवेयर?
  • मैग्नीबर बहुत ज्यादा खतरनाक रैंसमवेयर है। आप जब भी ब्राउजिंग करते हैं तब ये दूसरे मालवेयर को डिवाइस में डाउनलोड करता है। एक बार आपके सिस्टम तक पहुंच जाने के बाद उसे नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है।
google chrome and microsoft edge users do not update your browser hackers targeting your deta by Magniber Ransomware
मैग्नीबर रैंसमवेयर चुरा रहा आपका डाटा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
मैग्नीबर रैंसमवेयर से कैसे बचें?
  • सबसे पहले तो फिलहाल के लिए क्रोम ब्राउजर या एज ब्राउजर को अपडेट न करें। साथ ही अपने डेटा का बैकअप रखें, ताकि अगर कोई आपके डेटा को हैक करके फिरौती मांगे तो आप उसके जाल में न फंस पाएं। 
विज्ञापन
google chrome and microsoft edge users do not update your browser hackers targeting your deta by Magniber Ransomware
मैग्नीबर रैंसमवेयर चुरा रहा आपका डाटा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
  • इसके अलावा अपने कंप्यूटर और लैपटॉप में एक एंटीवायरस का इस्तेमाल जरूर करें और इस एंटीवायरस को अपडेट करते रहें। हो सके तो फ्री एंटीवायरस से बचने की कोशिश करें, क्योंकि ये भी डिवाइस के लिए सही नहीं होते। इसलिए इसका पेड वर्जन ही इस्तेमाल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed