मोबाइल फोन के साथ ही सिम कार्ड का भी अविष्कार हुआ है। अभी तक बिना सिम कार्ड के मोबाइल का कोई काम नहीं है, क्योंकि सिम कार्ड से ही फोन में नेटवर्क आता है, जिसके जरिए हम कहीं भी, किसी भी नंबर पर बात कर सकते हैं। फिर मोबाइल को थोड़ा और इंटरेस्टिंग बनाने के लिए मेमोरी कार्ड्स बने, जिसके जरिए लोग गाने सुनते थे और फिल्में देखते थे। बाद में इसमें थोड़ा और बदलाव किया गया और मोबाइल फोन बन गया स्मार्टफोन। स्मार्टफोन में अलग से मेमोरी कार्ड लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। उसमें पहले से ही काफी ज्यादा स्टोरेज मौजूद रहती है। अब जिस तरह धीरे-धीरे फोन से मेमोरी कार्ड गायब हो गया है, वो दिन भी दूर नहीं जब फोन से सिम कार्ड भी गायब हो जाएंगे। जी हां, एप्पल अब ऐसा आईफोन लाने जा रहा है, जिसमें सिमकार्ड लगाने के लिए कोई स्लॉट ही नहीं होगा। यानी कॉल करने के लिए फोन में सिम कार्ड की जरूरत नहीं होगी। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है? तो चलिए जानते हैं आखिर ये कैसे पॉसिबल है...
{"_id":"61e51fceef75d9484f793864","slug":"what-is-e-sim-and-how-does-it-work-know-everything-about-it-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"E-Sim: अब फोन में बिना सिम कार्ड लगाए ही कर सकेंगे बात, जानिए कैसे","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
E-Sim: अब फोन में बिना सिम कार्ड लगाए ही कर सकेंगे बात, जानिए कैसे
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:47 PM IST
विज्ञापन
क्या होता है ई-सिम, कैसे करता है काम?
- फोटो : iStock
Trending Videos
क्या होता है ई-सिम, कैसे करता है काम?
- फोटो : Pixabay
- एप्पल का ये नया आईफोन ई-सिम से चलेगा। जल्द ही एप्पल कंपनी आईफोन 15 सीरीज में ऐसा फीचर लाने जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल के आईफोन 15 में फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट नहीं होगा। नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए ये पूरी तरह से ई-सिम तकनीक पर निर्भर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या होता है ई-सिम, कैसे करता है काम?
- फोटो : अमर उजाला
क्या होता है ई-सिम?
- ई-सिम (E-Sim) का पूरा नाम एम्बेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल (Embedded Subscriber Identity Module) होता है। ये मोबाइल फोन में लगने वाला एक वर्चुअल सिम होता है। ई-सिम के जरिए आप फोन, मैसेज समेत सभी काम कर पाएंगे, लेकिन आपको इसे फोन में लगाने की जरूरत नहीं होगी।
क्या होता है ई-सिम, कैसे करता है काम?
- फोटो : iStock
ई-सिम का फायदा
- ई-सिम का सबसे बड़ा फायदा है कि अगर आप अपने सिम की कंपनी बदलना चाहते हैं, तो आपको सिम कार्ड नहीं बदलना होगा। इसके अलावा फोन के खराब हो जाने या भीग जाने की स्थिति में सिम प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
क्या होता है ई-सिम, कैसे करता है काम?
- फोटो : iStock
एक साथ चला सकेंगे कई नंबर
- ई-सिम सपोर्ट करने वाले डिवाइसेस में आप एक साथ कई ई-सिम चला सकते हैं, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि एक समय पर एक ही ई-सिम काम करेगा। हालांकि आप जब चाहें इसे स्विच कर सकते हैं।