सब्सक्राइब करें

WhatsApp पर भेजते हैं फटाफट मैसेज तो बंद होगा आपका अकाउंट, इस दिन से होगी शुरुआत

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 14 Jun 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp to take legal action against sending bulk messages, starting December 7, 2019
whatsapp - फोटो : whatsapp

दुनिया की सबसे बड़ी इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस देने वाली कंपनी व्हाट्सएप ने थोक में मैसेज भेजने वालों के लिए खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। व्हाट्सएप अब ऐसे लोगों का अकाउंट बंद कर देगा जो थोक में हर रोज मैसेज भेजते हैं। साथ ही कंपनी ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार में...

Trending Videos
WhatsApp to take legal action against sending bulk messages, starting December 7, 2019
WhatsApp - फोटो : WhatsApp

व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में कहा है कि वह ऐसे लोगों का व्हाट्सएप अकाउंट बंद करेगी जो बल्क (थोक) में दूसरे लोगों को मैसेज भेजते हैं। इसकी शरुआत 7 दिसंबर 2019 से होगी। कंपनी ने अपने ब्लॉग में कहा है कि व्हाट्सएप पर 90 फीसदी मैसेज निजी मैसेज होते हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से थोक मैसेज का ट्रेंड चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp to take legal action against sending bulk messages, starting December 7, 2019
whatsapp

थोक मैसेज सबसे ज्यादा तमाम राजनीतिक पार्टियों और डिजिटल मार्केटिंग करने वालों की ओर से भेजे जा रहे हैं। इसकी आड़ में हर रोज तमाम तरह की फर्जी खबरें भी शेयर हो रही हैं। ऐसे में व्हाट्सएप का यह कदम थोक मैसेज और फेक न्यूज पर लगाम लाने के काम आएगा। अगली स्लाइड में जानें कितने मैसेज भेजने पर होगा नियमों का उल्लंघन...

WhatsApp to take legal action against sending bulk messages, starting December 7, 2019
Whatsapp

व्हाट्सएप ने कहा है कि यदि किसी अकाउंट से 15 सेकेंड के अंदर 100 मैसेज भेजे जाते हैं तो उस अकाउंट पर बल्क मैसेज का दोषी माना जाएगा और उसका अकाउंट बंद किया जाएगा। साथ ही यदि अकाउंट बनने के 5 मिनट के बाद से ही बहुत सारे लोगों को मैसेज भेजे जाते हैं तो भी कंपनी उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
WhatsApp to take legal action against sending bulk messages, starting December 7, 2019
whatsapp GROUP

वहीं उन अकाउंट्स को भी कंपनी बंद करेगी जिन्हें कुछ देर पहले ही बनाया गया है और उस अकाउंट से लगातार दर्जनों ग्रुप्स बनाए जा रहे हों। उदाहरण के तौर पर यदि आप कोई व्हाट्सएप अकाउंट बनाते हैं और तुरंत कई सारे ग्रुप्स बनाते हैं और उसमें कई लोगों को जोड़ते हैं तो कंपनी आपके अकाउंट को बंद कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed