फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Airtel, Jio, Vodafone Idea के रोज 2GB डाटा वाले प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी!

Sat, 15 Feb 2020 02:40 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 15 Feb 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
2GB Daily Data Prepaid Plans from Jio Airtel and Vodafone Idea Detailed in Hindi
2GB Daily Data Prepaid Plans - फोटो : amar ujala

साल 2016 के जियो के आने के बाद देश की अन्य टेलीकॉम कंपनियां बुरे दौर से गुजर रही हैं। साल 2019 के आखिरी महीने में जियो के साथ एयरटेल, वोडाफोन आइडिया ने भी अपने प्लान महंगे किए। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जल्द-से-जल्द टेलीकॉम कंपनियों को समायोजित सकल राजस्व (AGR) की बकाया राशि 1.47 लाख करोड़ रुपये का भुगतान करना है। इस भुगतान के बाद टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ प्लान फिर से महंगे कर सकती हैं। फिलहाल की बात करें तो प्रतिदिन 2 जीबी डाटा वाले प्लान काफी लोकप्रिय हैं। चलिए आज हम आपको वोडाफोन, आइडिया जियो और एयरटेल के रोज 2 जीबी डाटा प्लान के बारे में बताते हैं।

2GB Daily Data Prepaid Plans from Jio Airtel and Vodafone Idea Detailed in Hindi
jio, airtel, vodafone-idea - फोटो : amar ujala

जियो के 2 जीबी डाटा वाले प्लान अन्य के मुकाबले सस्ते हैं
रिलायंस जियो के प्रतिदिन 2 जीबी डाटा वाले सभी प्लान अन्य कंपनियों के मुकाबले सस्ते हैं। जियो के 249 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 2 जीबी डाटा मिलता है यानी कुल 56 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में जियो के एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे। जियो से जियो के नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग है लेकिन दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए कुल 1,000 मिनट मिलेंगे।

2GB Daily Data Prepaid Plans from Jio Airtel and Vodafone Idea Detailed in Hindi
jio app - फोटो : amar ujala

जियो का 444 वाला प्लान
जियो यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके साथ ही उपभोक्ता जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। लेकिन यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 2,000 एफयूपी मिनट दिए है। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को जियो एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
2GB Daily Data Prepaid Plans from Jio Airtel and Vodafone Idea Detailed in Hindi
Jio - फोटो : amar ujala

जियो का 599 रुपये वाला प्लान
जियो के पास 599 रुपये का प्लान है जिसकी वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में अन्य नेटवर्क पर बात करने के लिए तीन हजार मिनट्स मिलेंगे। इसके अलावा सभी सुविधाएं मिलेंगी जो सभी प्लान के साथ मिलती हैं।

विज्ञापन
2GB Daily Data Prepaid Plans from Jio Airtel and Vodafone Idea Detailed in Hindi
my airtel app - फोटो : social media

एयरटेल का 298 रुपये का प्लान
एयरटेल यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी उपभोक्ताओं को प्लान के साथ प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed